फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Singer Sukhvindar

छैंया-छैंया सुनाकर सुखविंर ने लगवाए ठुमके

Thu, 20 Feb 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Singer Sukhvindar
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते गायक सुखविंदर सिंह - फोटो : CITY OFFICE
बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह ने बुधवार की रात को नुमाइश की आखिरी एवं सबसे बड़ी और रंगीन स्टार नाइट में एक से बढ़कर एक गीत मंच पर नाचते झूमते हुए गाकर दर्शकों को खूब नचाया। कोहिनूर सभागार सुखविंदर, सुखविंदर की आवाजों से गूंज उठा।
विज्ञापन

देर रात करीब 9. 40 बजे कोहिनूर मंच पर गायक सुखविंदर सिंह ने हाथों में माइक थामा और सबसे पहले चल छैंया छैंया गीत गाया। दर्शक अपने चहेते गायक को सामने पाकर और सुनकर आनंदित हो उठे। उनकी तालियों से सभागार गूंज उठा। इसके बाद सुखविंदर सिंह और उनकी सहयोगी गायिका ने सुर से सुर मिलाते हुए हौले-हौले हो जाएगा, मैं प्रेम का प्याला पी आया, चल चल सड़कों पर होगी ठेन ठेन, ऐ भाई जरा देखकर चलो, मर जाणी मर जाणी, अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, कभी आर कभी पार, बीड़ी जलई ले जिगर से पिया, छम्मो कहां तू मुझे छोड़कर चली है, जैसे गीत गाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दर्शकों ने भी उनका भरपूर साथ दिया और सुर से सुर मिलाते हुए गाने गाने और जमकर ठुमके भी लगाए।
विज्ञापन

अचानक मंच को छोड़कर बढ़ाई दर्शकों की धड़कने
लाइव कार्यक्रम के बीच 10.55 बजे सुखविंदर सिंह गाना गाते गाते अचानक से मंच को छोड़कर चले गए। वह चाय पीने गए थे। उनके अचानक जाने से दर्शकों को लगा कि वह किसी बात से नाराज होकर चले गए हैं। हालांकि वह अगले दस मिनट में ही अचानक से मंच पर वापस लौटे और तिरंगा हाथ में लेकर चक दे ओ चक दे इंडिया का गाना गाकर दर्शकों को फिर से झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की पूर्व रात शिव का लिया साथ
गायक सुखविंदर सिंह की भगवान शिव के प्रति भक्ति जग जाहिर है। बुधवार रात को उन्होंने कोहिनूर मंच पर ही भगवान शिव की तस्वीर रखी और अपनी गायिकी का हुनर दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। महाशिवरात्रि की पूर्व रात को उन्होंने शिव का आशीर्वाद लेकर मंच पर खूब धमाल मचाया।
वाद्य यंत्रों पर भी दिखाया हुनर
सुखविंदर सिंह ने अपने लाइव कंसर्ट में दर्शकों को रोमंचित करने के लिए न सिर्फ गायिकी का जलवा बिखेरा, बल्कि अपनी म्यूजिक टीम के कलाकारों के साथ मिलकर विभिन्न गानों के राग का आलाप और वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी कराई। उन्होंने खुद भी अपने हाथों में ढोलक और ट्रिपलेट तो कभी गिटार और परक्यूसन और तबला थामा।
अधिकारियों भी हुए रोमांचित
सुखविंदर सिंह नाइट का लुत्फ न सिर्फ आम जनता, बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी जमकर उठाया। कमिश्नर गौरी शंकर प्रियदर्शी, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसडीएम गभाना अनीता यादव, एसएसपी की पत्नी डा. स्वस्ति राव कुलहरि आदि ने भी सुरों के समंदर में खूब गोते लगाए। इससे पूर्व इन्हीं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया।
उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंचे दर्शक
नुमाइश की आखिरी और सबसे बड़ी स्टार नाइट का जलवा भी थोड़ा फीका रहा। प्रशासन की उम्मीद के मुताबिक वहां दर्शक नहीं पहुंचे। बी ब्लाक तक ही दर्शक सिमट गए। सी ब्लाक पूरा खाली रहा।

बृज की भाषा बेहद पसंद: सुखविंदर
अलीगढ़। नुमाइश में आए गायक सुखविंदर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें बृज की भाषा बहुत अच्छी लगती है। इस भाषा में अपनापन और प्रेम है। उन्होंने बताया कि जल्द ही रणवीर सिंह की एक आगामी फिल्म में दर्शकों को उनकी आवाज सुनाई देगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी के बीच पंजाबी गानों को लेकर बहुत क्रेज है। सुखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें अलीगढ़ की नुमाइश में आने का पहली बार मौका मिला है। वह यहां आकर काफी खुश हैं। यहां के एएमयू की तालीम से लेकर अलीगढ़ के ताले का दुनिया भर में नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed