Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Singer Kailash Kher invited to minister Sandeep Singh engagement ceremony

मंत्री संदीप सिंह की सगाई: मंगेतर की डिमांड पर बुलाए सिंगर कैलाश खेर, गीतों से सजेगी महफिल

Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

कैलाश खेर के गीतों से 14 नवंबर को महफिल सजेगी। कैलाश खेर भारतीय पॉप-रॉक गायक है, जिनकी शैली भारतीय लोक संगीत से प्रभावित है। कैलाश खेर ने अब तक 18 भाषाओं में 300 से अधिक गीत बॉलीवुड में गाए हैं। 

विज्ञापन
Singer Kailash Kher invited to minister Sandeep Singh engagement ceremony
मंत्री संदीप सिंह की सगाई में सिंगर कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 नवंबर को अलीगढ़ में यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह की मेघना और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की अंतरा के साथ सगाई है। सगाई तालानगरी स्थित आयोजन स्थल पर होनी है। सगाई और शादी के लिए पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया परिजनों के साथ लगातार गणमान्यों को निमंत्रण दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सगाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री संदीप सिंह की मंगेतर मेघना की डिमांड पर सगाई में सिंगर कैलाश खेर को बुलाया जा रहा है। उनके गीतों पर सगाई की महफिल सजेगी। कैलाश खेर के गीतों से 14 नवंबर को महफिल सजेगी। कैलाश खेर भारतीय पॉप-रॉक गायक है, जिनकी शैली भारतीय लोक संगीत से प्रभावित है। कैलाश खेर ने अब तक 18 भाषाओं में 300 से अधिक गीत बॉलीवुड में गाए हैं। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के आसपास के सात जिलों से लोगों को सगाई का निमंत्रण दिया गया है। कासगंज, एटा, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, मथुरा से लोग सगाई की दावत खाने आएंगे। सगाई में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें एक हजार से अधिक वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में प्रदेश के सभी विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में वर्तमान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें ऐसे अधिकारी भी होंगे, जो संदीप सिंह के दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed