{"_id":"56f83a124f1c1bd154f15387","slug":"siege-to-parliament-protesting-given-the-keys-to-the-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का घेराव कर नारेबाजी, सौंपी दुकानों की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का घेराव कर नारेबाजी, सौंपी दुकानों की चाबी
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
चाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 26 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आक्रोश रविवार को चरम पर था। आक्रोशित व्यापारी सांसद सतीश गौतम के विद्यानगर स्थित कार्यालय पर पहुंच गए और उनका घेराव कर भाजपा एवं उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानों की चाबी भी सौंप दी।
करीब डेढ़-दो घंटे तक सराफा कारोबारी सांसद को घेरे रहे।
वहां मौजूद भाजपा नेता स्थिति देखकर दंग रह गए। पार्टी विरोधी एवं शीर्ष नेताओं के खिलाफ नारे सुनकर कुछ तो वहां से हट जाना ज्यादा बेहतर समझा। सांसद द्वारा यह आश्वासन देने के बाद व्यापारियों ने चाबी वापस ली कि वह प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। आवासीय क्षेत्र विद्यानगर में काफी संख्या में व्यापारियों के पहुंचने एवं लाउड स्पीकर पर घंटो तक चले भाषण एवं नारेबाजी के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी हुई।
घेराव एवं धरना-प्रदर्शन में सराफा कमेटी के अतिरिक्त अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, ओमप्रकाश मास्टर, सुरेशचंद्र पेढावाले, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदीप गंगा, मनीष अग्रवाल वूल, चंद्रकिशोर जलाली, राजेंद्र कोल आदि मौजूद थे। वहीं सराफा कारोबारियों में विनोद कुमार, अमित शेखर सराफ, गौरव वार्ष्णेय, जीतेंद्र, सौरभ, योगेश कुमार, प्रदीप अग्रवाल, अमित गर्ग, राजीव राठी, अखिलेश कुमार, अतुल कुमार, गौरव गर्ग, अमित विद्यासागर, विष्णु, वेदप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
तनिष्क शोरूम पर व्यापारियों की नजर
अलीगढ़। सांसद सतीश गौतम के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के दौरान सराफा कारोबारियों ने कहा कि ज्वैलरी का तनिष्क एवं कुछ अन्य ब्रांडेड शोरूम खुले हुए है। शेष सराफा कारोबार की सभी दुकानें बंद है। एक नेता द्वारा सुझाव दिया गया कि वे लोग सभी तनिष्क शो रूम पर चले और उनसे शोरूम बंद करने का आग्रह करे। बाद में व्यापारी नेताओं ने कहा कि तनिष्क को लेकर वे लोग बाद में विचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि सराफा कारोबारी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 2 मार्च से प्रतिष्ठान बंद कर हड़ताल पर है। तनिष्क शोरूम इस हड़ताल में शामिल नहीं हुआ है।
सराफा व्यापारियों के समर्थन में रैली
अलीगढ़। सराफा कारोबारियों के समर्थन में ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल द्वारा रैली का आयोजन किया गया। इसमें शामिल व्यापारी रेलवे रोड से सांसद सतीश गौतम के कार्यालय तक गए। व्यापारी नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को विधान सभा चुनाव में झटका लगेगा। मनीष डबल नाइन, संदीप मित्तल, संदीप बैट्री, विपिन मित्तल, अमित मित्तल, पदम वार्ष्णेय, आलोक गर्ग, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।