फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIB raid on transport, tax theft caught

एसआईबी का ट्रांसपोर्ट पर छापा, कर चोरी पकड़ी

Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
SIB raid on transport, tax theft caught
वाणिज्य कर की एसआईबी टीम ने बुधवार रात ईदगाह शाहजामल की ट्रांसपोर्ट फर्म के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। मौके से 178 नग माल जब्त किया है। यह कार्रवाई बिना बिल बिल्टी के कर चोरी कर दिल्ली पहुंचाने की शिकायत पर हुई है। इसके अलावा, कुछ प्रपत्र भी मिले हैं। माल व प्रपत्रों को जब्त कर जांच की जा रही है। अब तक लाखों की कर चोरी का अनुमान है। माल भेजने वाली फर्मों को भी रडार पर लिया गया है।
विज्ञापन

जीएसटी एसआईबी के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 आरएम शुक्ला व एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-टू एसआईबी अनूप माहेश्वरी के नेतृत्व में टीमों ने ईदगाह पानी की टंकी स्थित सनराइज ट्रांसपोर्ट फर्म पर छापा मारा। साथ ही, इसी फर्म के भुजपुरा स्थित दो गोदामों पर भी टीम पहुंची।
विज्ञापन

तीनों जगहों से कुल 178 नग हार्डवेयर माल जब्त किया गया। जिनमें सिर्फ ईदगाह के माल में से सिर्फ 5 नग माल के बिल बिल्टी दिखाए गए। बाकी किसी की बिल बिल्टी नहीं थी। कई लाख कीमत का यह माल कर चोरी कर भेजा जा रहा था। इस आधार पर वह फर्म भी जांच के दायरे में हैं, जिनका ये माल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिशभनर पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल माल व मौके से मिले प्रपत्र सीज किए गए हैं। जांच की जा रही है। कई लाख की कर चोरी का मामला बन रहा है। फर्मों को भी नोटिस देकर तलब किया जाएगा। उनके जवाब आदि के अनुसार कार्रवाई तय की जाएगी। मौके पर फर्म संचालक मो. आरिफ किसी तरह के दस्तावेज नहीं दिखा सके हैं।
विजयन ब्रांड का ताला बनाते
पठान मोहल्ले में फैक्टरी पकड़ी
सासनी गेट क्षेत्र के पठान मोहल्ला में एक ताला फैक्टरी में गूलर रोड की पंजीकृत फर्म का विजयन ब्रांड का ताला हू-ब-हू मार्का व पैकिंग के साथ बेचा जा रहा था। खुद विजयन ब्रांड के स्वामी ने गोपनीय जांच में यह खेल पकड़ा और पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां से पुलिस ने माल जब्त किया है और तहरीर पर कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में गूलर रोड रघुवीरपुरी के ईशांक बंसल ने बताया कि उनकी फर्म विजयन नाम का ताला बनाती है, जो ट्रेडमार्क पंजीकृत ब्रांड है। उन्हें पैकिंग निर्माताओं के जरिये भनक लगी कि उनके इस ब्रांड का ताला कहीं और भी बन रहा है और पैकिंग भी बाजार से तैयार कराई जा रही है।
इस पर पता किया गया तो पठान मोहल्ला में अंतर खान नाम के व्यक्ति के घर में इसी ब्रांड का हू ब हू ताला व उसी पैकिंग में बनने की भनक लगी। इस पर उन्होंने एक अपने व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और वहां से साक्ष्य जुटा लिए।
फिर बृहस्पतिवार शाम पुलिस के साथ इस कारखाने पर पहुंचे। जहां से पुलिस ने काफी संख्या में ताले, पैकिंग उत्पाद, डाई आदि जब्त किए हैं। जिन्हें थाने ले आया गया। इनके मार्क आदि के संबंध में मालिक कोई जानकारी नहीं दे सका।

सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार इस मामले में ईशांक की तहरीर पर अंतर खान के खिलाफ कापी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी अब जब्त माल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ट्रेड मार्क से भी रिपोर्ट ली जाएगी। उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed