फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   shubham malvi told about employement chances in social media and digital marketing

सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग में रोजगार की संभावना, विशेषज्ञ शुभम मालवी ने दिए टिप्स

Sat, 27 Feb 2021 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
shubham malvi told about employement chances in social media and digital marketing
विशेषज्ञ शुभम मालवी - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के बाद देश में लगे लॉकडाउन के दौरान देश में करोड़ों लोग बेरोजगार हुए। बेरोजगारी के कारण लोग विस्थापित भी हुए। हालांकि कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद से अब कई सेक्टर में नौकरियों की मांग बढ़ी है। लिंक्डइन ने ऐसे ही 15 सेक्टर की एक लिस्ट जारी की है, जिनमें नौकरियों की मांग लॉकडाउन के दौरान बढ़ी और यह ट्रेंड अभी भी बरकरार है। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक सेक्टर सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग का है। सोशल मीडिया विशेषज्ञ शुभम मालवी ने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत बतौर एक प्रोफेशनल ब्लॉगर के तौर पर कर सकते हैं। जिसके बाद वो कॉर्पोरेट या पर्सनल ब्लॉग के लिए कंटेंट, राइटिंग, एडिटिंग और प्रमोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपने सभी दोस्तों व करीबी लोगों से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन, व्हाट्सऐप आदि सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर हम अपने विचारों को फोटो और वीडियो के माध्यम से दुनिया को बताते हैं। आज के समय में लगभग सभी लोग सोशल मीडिया से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया का एक पार्ट है डिजिटल मार्केटिंग 
अगर हम सोशल मीडिया और मार्केटिंग को एक कर दें, तो वह सोशल मीडिया मार्केटिंग कहलाती है। जैसे किसी भी प्रोडक्ट्स या सर्विस की जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रमोर्ट करना, जहां पर लोग रात दिन एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, लिंक्डइन, टेलीग्राम, ट्विटर आदि के होने से यहां पर प्रचार प्रसार करने में आसानी हुई है। लोगों तक अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी देना यहां पर आसान होता है। 


इन योग्यताओं का होना जरुरी
सोशल मीडिया में करियर बनाने के लिए किसी कोर्स करने की आवश्यकता नहीं है। आपको सोशल मीडिया पर सफल होने के लिए व्यक्तिगत तौर पर आपकी कम्युनिकेशन स्किल यानी बातचीत करने की कला होना और क्रिएटिव होना आवश्यक है। इसके लिए आपको हिंदी और अंग्रेजी का भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरुरी है और इसके साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरुरी है। इससे आप अच्छी तरह सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed