{"_id":"641df20ad0dcfe3d8d04dc44","slug":"shruti-and-lavanya-of-brilliant-school-got-first-place-in-the-regional-science-model-competition-aligarh-news-c-2-ali1009-75492-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में श्रुति और लावण्या को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में श्रुति और लावण्या को मिला पहला स्थान
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की श्रुति शांडिल्य और लावण्या को पहला स्थान मिला। प्रदर्शनी में अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस व संभल के जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चयनित सभी बोर्डों व आईटीआई व इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
डीआईओएस सर्वदा नंद ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकास के लिए इस तरह की प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नवाचार एवं वैज्ञानिक दृृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्पित है।
जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पांच जिलों के प्रतिभागियों ने 65 मॉडल प्रस्तुत किए। मंडल स्तर पर चयनित 10 मॉडल राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तरीय मूल्यांकन समिति के सदस्य डाॅ. संगीता कुमार, डाॅ. वीरेंद्र वार्ष्णेय, डाॅ. मनीष गुप्ता, डाॅ. वीरेश कुमार, डाॅ. रामनिवास चंदेल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबुज जैन, डॉ. कौशलेंद्र यादव, डॉ. अतर सिंह, श्रीकृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. संजय कुमार सिंह ने किया। प्रधानाचार्य डाॅ. विपिन वार्ष्णेय ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
ये रहे प्रतिभागी
मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में श्रुति शांडिल्य, लावण्या ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये, निपुण पाराशरी संभल को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 3000 रुपये, गौरव वर्मा, सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर कासगंज को तृतीय पुरस्कार स्वरूप 2000 रुपये मिले। हर्ष गौतम, पुष्पेंद्र कुमार राजकीय पॉलीटेक्निक सोरो कासगंज को इंजीनियरिंग विद्यार्थी के तहत प्रथम पुरस्कार स्वरूप 5000 रुपये प्रदान किए गए। आशुतोष कुमार, वरुण प्रियदर्शी, अंशुल कुमार, शालिनी, अनन्या जैन, उज्ज्वल गौतम को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया गया।