श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी: डॉ उमाशंकर बने प्रधान, आकाशदीप वार्ष्णेय चुने गए सचिव, यहां देखें पूरा रिजल्ट
आगरा, बदायूं, मुरादाबाद, हाथरस, कासगंज, एटा, खुर्जा, बुलंदशहर, चंदौसी, डिबाई, बहजोई, इस्लामनगर, बिल्सी, अहमदाबाद, नासिक, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर आदि जिलों के मतदाताओं ने मतदान किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के प्रधान अब डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय होंगे। वरिष्ठ उप प्रधान प्रज्ञा वार्ष्णेय होंगी। कनिष्ठ उप प्रधान आमोद कुमार महाशय, सचिव आकाशदीप वार्ष्णेय, संयुक्त सचिव संदीप कुमार घी, कनिष्ठ संयुक्त सचिव घनेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार वार्ष्णेय चुने गए। चुनाव में डॉ. उमाशंकर के गुट ने बाजी मारी। कनिष्ठ उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, कनिष्ठ संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाया। रविवार को 4800 में से 3005 मतदाताओं ने मतदान किया था।
सोमवार को सुबह 9:45 बजे से एसवी कॉलेज के विधि विभाग में मतगणना शुरू हुई। पहले कार्यकारिणी सदस्यों के नतीजे आए। 14 सदस्य चुने गए। इसके बाद प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, वरिष्ठ उपसचिव, कनिष्ठ उपसचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए मतों की गिनती शुरू हुई। प्रधान पद पर डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय (1801 मत) ने धीरेंद्र कुमार (1152) को 649 मतों से हराया। वरिष्ठ उप प्रधान पद पर प्रज्ञा (1779 मत) ने सीए सचिन आर्य (1085) को 694 मतों से हराया।
कनिष्ठ उप प्रधान पद पर आमाेद कुमार (1885 मत) ने राजीव कुमार वार्ष्णेय (893) को 992 मतों से हराया। सचिव पद पर आकाशदीप वार्ष्णेय (1645 मत) ने सीए गौरव वार्ष्णेय (1208) को 437 मतों से हराया। वरिष्ठ संयुक्त सचिव पद पर संदीप कुमार घी (1769 मत) ने मुकेश वार्ष्णेय (1061) को 708 मतों से हराया। कनिष्ठ संयुक्त सचिव पद पर घनेंद्र कुमार (1456 मत) ने स्वाति गुप्ता (1369) को 87 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार गुप्ता (1440 मत) ने राजीव कुमार वार्ष्णेय एलआईसी (1427) को 13 मतों से हराया। पुनर्मतदान की मांग की गई। सभी पदाधिकारियों के चुनाव में कुल 1034 मत अवैध पाए गए।
इन जिलों के मतदाताओं ने किया था मतदान
आगरा, बदायूं, मुरादाबाद, हाथरस, कासगंज, एटा, खुर्जा, बुलंदशहर, चंदौसी, डिबाई, बहजोई, इस्लामनगर, बिल्सी, अहमदाबाद, नासिक, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर आदि जिलों के मतदाताओं ने मतदान किया था।
शैक्षिक स्तर को ऊंचा करने का होगा प्रयास : डॉ. उमाशंकर
श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने उन पर भरोसा जताया है, उस भरोसे को कायम रखने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता कॉलेज की शैक्षिक स्तर को और ऊंचा करना है। व्यावसायिक कोर्स शुरू करेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में निर्माण व खरीद में भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे। इंडोर स्टेडियम में 25 लाख, क्रिकेट मैदान में 16 लाख की घास और फोटोस्टेट मशीन, पंखे, कुर्सी आदि की खरीद में हुए भ्रष्टाचार की गहन जांच कराई जाएगी। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होगी।
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम शुरू होगा : आकाशदीप
नवनिर्वाचित सचिव आकाशदीप वार्ष्णेय ने कहा कि कॉलेज में स्ववित्तपोषित बी.फार्मा, एम.फार्मा सहित कई पाठ्यक्रम शुरू होगा। कॉलेज को नैक ए प्लस ग्रेड दिलाने का लक्ष्य होगा। शिक्षकों और विशेषज्ञों के सहयोग से शोध व विकास अनुदान लाकर महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रयोगशाला और भौतिक सुविधाओं का कायाकल्प होगा। कॉलेज में सजातीय युवाओं के ज्यादा से ज्यादा दाखिला देने के लिए नीतिगत समाधान खोजे जाएंगे। छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा होगी। स्वच्छ और किफायती कैंटीन की स्थापना की जाएगी।
ये रहे परिणाम
प्रधान
डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय 1801 जीत
धीरेंद्र कुमार गुप्ता 1152 हार
वरिष्ठ उपप्रधान
प्रज्ञा वार्ष्णेय 1779 जीत
सीए सचिन आर्य 1085 हार
उपप्रधान कनिष्ठ
आमोद कुमार महाशय 1885 जीत
राजीव कुमार वार्ष्णेय 893 हार
सचिव
आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट 1645 जीत
सीए गौरव वार्ष्णेय 1208 हार
गौरव वार्ष्णेय 30 हार
वरिष्ठ संयुक्त सचिव
संदीप कुमार 1769 जीत
मुकेश वार्ष्णेय 1061 हार
कनिष्ठ संयुक्त सचिव
घनेंद्र कुमार गुप्ता 1456 जीत
स्वाति गुप्ता 1369 हार
कोषाध्यक्ष
अनूप कुमार गुप्ता 1440 जीत
राजीव कुमार वार्ष्णेय 1427 हार
सदस्य का नतीजा
शिखा राजाजी 1682
बोस्की वार्ष्णेय 1556
एड० कपिल गुप्ता “स्क्रैप” 1583
रेनू रानी 1500
डॉ कौशल कशोर एडवोकेट 1469
शैलेन्द्र कुमार वार्ष्णेय “शैलू” 1457
राजा सौरभ 1389
डॉ० तुषार वार्ष्णेय 1343
रविकर आर्य 1363
मंजू वार्ष्णेय 1248
अभिषेक गुप्ता “जॉडन” 1207
सुमित कुमार गुप्ता (एडिमन) 1177
मुकेश गुप्ता 1071
नवरतन गुप्ता 1050
विपिन कुमार वार्ष्णेय 1016
सुधीर कुमार सहपऊ वाले 971
विपेन्द्र कुमार वार्ष्णेय (वीडियो वाले) 970
प्रवीन वार्ष्णेय 911
अभिषेक वार्ष्णेय एड० 763
विष्णु गुप्ता 806
अजय वार्ष्णेय 754
आलोक कुमार गुप्ता 645
हृदेश कुमार वार्ष्णेय 628
अमान्य वोट 165
आरक्षित सदस्य
देवेन्द्र कुमार मोनू 1202
सीमा वार्ष्णेय 1107
डॉ० कवि शंकर वार्ष्णेय 938
दीपेश कुमार 445
पहली बार वरिष्ठ उप प्रधान बनी महिला
इस बार श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी की कार्यकारिणी में महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। पिछली बार जहां दो महिलाएं चुनाव जीती थीं, इस बार छह महिलाओं ने कार्यसमिति में जगह बनाई है। वर्ष 2023 में दुर्गेश कुमारी वार्ष्णेय और स्वाति गुप्ता सदस्य चुनी गई थीं। इस बार इंजी. नेहा वार्ष्णेय, शिखा राजाजी, बोस्की वार्ष्णेय, रेनू रानी, मंजू वार्ष्णेय और सीमा वार्ष्णेय चुनाव जीती हैं। पहली बार वरिष्ठ उप प्रधान पद पर प्रज्ञा वार्ष्णेय ने चुनाव जीता है।
वर्ष 2022 में चुने गए थे पदाधिकारी
- अध्यक्ष सीए अतुल कुमार गुप्ता
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कुमार
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता
- संयुक्त सचिव मनीष कुमार
- कोषाध्यक्ष आकाशदीप वार्ष्णेय