फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shramik Special train from Gujarat reaches Aligarh junction with around 1600 stranded workers

लॉकडाउन: गुजरात में फंसे मजदूरों को लेकर अलीगढ़ जंक्शन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Tue, 12 May 2020 12:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 12 May 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Shramik Special train from Gujarat reaches Aligarh junction with around 1600 stranded workers
अलीगढ़ पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच गुजरात में फंसे उत्तर प्रदेश के करीब आठ से अधिक जनपदों के 1669 श्रमिकों को लेकर रविवार दोपहर श्रमिक स्पेशल ट्रेन अलीगढ़ पहुंची। जंक्शन पर श्रमिकों को उतारते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए गए। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रोडवेज बसों के जरिए घर भेजा जाएगा। 

जिले के आला अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ श्रमिकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही घर भेजने की तैयारी में जुट गए हैं। गुजरात से लौटे श्रमिकों ने खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलवे स्टेशन और श्रमिकों को ले जाने वाली बसों को अच्छी तरह सैनिटाइज किया गया था। बता दें कि गुजरात के वड़ोदरा से मंगलवार सुबह आठ बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन अलीगढ़, कासगंज, बदायूं सहित प्रदेश के आठ से अधिक जनपदों के 1669 श्रमिकों को लेकर रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि गुजरात में लॉकडाउन के चलते फंसे मजदूरों को प्रदेश सरकार के आह्वान पर गुजरात सरकार ने स्पेशल ट्रेन से भेजा है। इन सभी मजदूरों को ट्रेन से अलीगढ़ जंक्शन पर उतारने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 


अगर किसी श्रमिक में कोरोना संक्रमण की संभावना दिखती है तो उसे क्वारंटीन किया जाएगा। उनके अलावा अन्य श्रमिक जो पूरी तरह स्वस्थ हैं उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर जिला प्रशासन संबंधित जिलों की रोडवेज बसों के माध्यम से रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed