{"_id":"6105a4208ebc3eb9f67c7770","slug":"show-skill-with-patriotism-win-reward-city-office-news-ali269549588","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणामः देशभक्ति संग दिखाएं हुनर, जीतें इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणामः देशभक्ति संग दिखाएं हुनर, जीतें इनाम
विज्ञापन
सावन की फुहारों के बीच धीरे-धीरे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज हो चुका है। इस आयोजन के जरिये अलीगढ़वासी भी आजादी के जश्न में शामिल हो सकते हैं और देश प्रेम के साथ-साथ अपना हुनर दिखा सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आजादी के रंग में रंगा एक कवि सम्मेलन और ऑनलाइन सामूहिक राष्ट्रगान का भी आयोजन होगा। इसका आप भी हिस्सा बन सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग विषय रखे गए हैं।
प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 14 अगस्त
परिणाम 20 अगस्त को होंगे घोषित। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7617566167 पर संपर्क कर प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।
फैंसी ड्रेस : वीरों को नन्हों का सलाम
यदि आपका बच्चा 5 साल तक की आयु का है, तो उसे अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करें। उसकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करें। शीर्ष 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत भी किए जाएंगे।
ड्राइंग कंपटीशन : मेरा सैनिक मेरा अभिमान
यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से कक्षा 6 तक के बच्चों के लिए होगी। थीम के अनुसार ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास और शहर स्पष्ट लिखा होना चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
लेखन प्रतियोगिता : मेरा सैनिक मेरा अभिमान
अगर आपके बच्चे को कविता और निबंध लिखने का शौक है तो उसे कहिये कि वो कलम उठाए और लिख भेजे अपनी रचना देश के वीरों के नाम। लेखन प्रतियोगिता के तहत निबंध व कविताएं मंगाई जा रही हैं। मां तुझे प्रणाम निबंध, कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 7 से कक्षा 10 तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। विषय मेरा सैनिक मेरा अभिमान पर अपनी रचना अपलोड कर सकते हैं। निबंध 500 शब्द और कविता 100 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। शीर्ष 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।
परिवार संग गाएं जन गण मन
15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे अपने परिवार के साथ राष्ट्रगान गाएं। राष्ट्रगान के बाद अपनी फोटो 9760039725/9643104238 नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। चुनिंदा फोटोग्राफ का प्रकाशन किया जाएगा। ध्यान रहे राष्ट्रगान के दौरान सावधान की मुद्रा में ही खड़े हों। उसके बाद ही फोटो क्लिक करें। केवल व्हाट्सएप पर भेजी हुई फोटोग्राफ स्वीकार की जाएंगी।
जानिए कहां और कब भेज सकते हैं प्रविष्टियां
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि auevents.in/mtp-ci वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र में घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किए जाएगा।
काव्य कैफे में गूंजेंगी देश प्रेम से भरीं कविताएं
जरा याद करो कुर्बानी नाम से आयोजित कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम 7 बजे होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्त्रस्म का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।