{"_id":"64ebac4f5e1e108046000f94","slug":"shopkeepers-nephew-beaten-up-for-demanding-money-for-ghevar-aligarh-news-c-109-1-jat1001-240-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घेवर के पैसे मांगने पर दुकानदार के भतीजे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घेवर के पैसे मांगने पर दुकानदार के भतीजे को पीटा
विज्ञापन
जट्टारी। कस्बे के रामलीला गेट के पास शनिवार शाम तीन लोगों ने एक दुकानदार के भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रोहित पुत्र हुकुमचंद्र ने बताया कि रामलीला गेट के पास उसकी मिठाई की दुकान है। शनिवार को उसका भतीजा दुकान पर बैठा था। तभी टप्पल के गांव नागर निवासी तीन युवक दुकान पर घेवर लेने आए। घेवर लेने के बाद रुपये दिए बिना ही चल दिए। भतीजे ने रुपये मांगे तो उसे बुरी तरह पीटा। उसके बाद बंधक बनाकर ले जाने लगे। मौके पर अन्य दुकानदारों के पहुंचने पर युवक उसे छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
रोहित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चिया, किम्मे व महेश निवासी गांव नागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।