फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shooter Praveen Bajota's property seized

अलीगढ़ : कुख्यात शूटर प्रवीण बाजौता की संपत्ति जब्त

Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shooter Praveen Bajota's property seized
अभियुक्त प्रवीन बाजौता की संपत्ति जब्त करक लगाया बोर्ड। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
अलीगंज के लॉजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर प्रवीण बाजौता पर जिला पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रवीण की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। बुधवार को पुलिस ने प्रवीण के गांव पहुंचकर 0.343 हेक्टेयर भूमि जब्त करते हुए उसे जब्त कर सरकारी संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार दिसंबर 2021 में संदीप गुप्ता की हत्या में जेल भेजे गए प्रवीण बाजौता थाना टप्पल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में प्रवीण की बाजौता गांव स्थित एक करोड़ रुपये बाजारू कीमत की 0.343 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। इसे अपराध से अर्जित धन से पैदा किया गया, जिसे लेकर जिलाधिकारी से भूमि जब्त करने संबंधी रिपोर्ट देकर संस्तुति मांगी गई। डीएम की संस्तुति मिलने पर बुधवार को इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व इंस्पेक्टर क्वार्सी से वहां पहुंचकर जब्त कर सरकारी संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चेतावनी दी है कि इस संपत्ति की खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की या खरीद-बिक्री की तो वह जिम्मेदार होगा। इस दौरान गांव में डुगडुगी पिटवाकर बोर्ड लगाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्वार्सी कर रहे हैं और संपत्ति का कर्ताधर्ता सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार इस मामले में हाथरस सादाबाद के चहतर के जितेंद्र उर्फ कंजा, प्रवीन के चचेरे भाई बाजौता के प्रदीप के अलावा साजिशकर्ता साईं विहार सारसौल के अंकुश अग्रवाल, उसके ट्रांसपोर्टर पिता राजीव अग्रवाल, रामघाट रोड बिजलीघर निवासी दुष्यंत चौधरी, बसंत विहार महुआ खेड़ा के साहिल यादव उसके भाई अनुराग उर्फ पार्थ, भदेसी रोड शक्ति नगर के मनीष शर्मा, रामसनेही विहार रामघाट रोड के उत्कर्ष चौधरी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इनकी संपत्तियों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है।

चौराहे पर कार खड़ी करने वाला सिपाही निलंबित
महानगर के क्वार्सी चौराहे पर कार खड़ी कर रौब गालिब करने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 29 मई को अभियोजन कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल रूप सिंह अपनी कार से क्वार्सी चौराहे पर पहुंचा, जहां उसके कार खड़ी करने से जाम लगने की स्थिति बन गई। इस पर हल्का इंचार्ज नरेंद्र कुमार आचार्य ने उससे ऐतराज जताया, मगर रूप सिंह ने अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं, जब दरोगा ने रूप सिंह का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने दरोगा का मोबाइल तक छीन लिया। इस मामले में अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर आरोपी रूप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed