फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shocked to hear the news of Dilip kumar death: Vice Chancellor

दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं : कुलपति

Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shocked to hear the news of Dilip kumar death: Vice Chancellor
लीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। कुलपति ने कहा कि एएमयू ने उन्हें 1982 में कोर्ट का सदस्य चुना। कला और सिनेमा के लिए उनकी लंबी सेवा के लिए 2002 में उन्हें डीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। उनका पांच दशक से अधिक का करियर कई मायनों में आदर्श और मूल्यवान है।
विज्ञापन

प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि भारतीय सिनेमा को आकार देने और अभिनय की कला को आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार बनाने के लिए दिलीप कुमार को हमेशा याद किया जाएगा। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई ने अपनी पुस्तक नेहरू के हीरो दिलीप कुमार में अपनी फिल्मों और नए स्वतंत्र भारत की मिश्रित अर्थव्यवस्था की तुलना की है। प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि दिलीप साहब एक परोपकारी व्यक्ति थे, जिनका व्यक्तित्व उनके स्क्रीन व्यक्तित्व से काफी ऊंचा था। दिलीप कुमार की अभिनय शैली दशकों से उपयुक्त और लोकप्रिय रही है और उन्होंने आठ फिल्म फेयर पुरस्कार जीते हैं। उनके भावनात्मक अभिनय ने उन्हें ट्रेजडी किंग का खिताब भी दिलाया। उन्हें कला और सिनेमा के लिए देश के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा दिलीप कुमार को उनकी सेवाओं के लिए पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed