कस्बा के निवासी 70 वर्षीय विमल माहेश्वरी का शनिवार शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई। दादों कस्बे में उनका मेडिकस स्टोर है। परिजनों व स्थानीय लोगों ने बताया है कि दो दिन पहले घर में हुई चोरी से वह सदमे में थे।
उन्होंने अपने पीछे तीन बेटों को रोता हुआ छोड़ा है। दो बेटे दादों कस्बे में ही दवा का व्यापार करते हैं, जबकि एक बेटा बंगलुरू में निजी कंपनी में कार्यरत है। कस्बा निवासी धनंजय शर्मा के अनुसार, दो दिन पहले ही उनके घर से नकदी व सोने-चादी के आभूषण चोरी हो गए थे। इसके बाद वह तनाव में थे। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।