फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shocked by the death of his friend, the young man also died of a heart attack.

Aligarh News: दोस्त की मौत के सदमे से युवक की भी हार्ट अटैक से मौत

Sun, 14 Dec 2025 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shocked by the death of his friend, the young man also died of a heart attack.
छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए गांव हसनपुर के युवक हरीश कुमार (36) की शनिवार सुबह चार बजे इलाज के दौरान हो गई। इसकी सूचना गांव मिलने पर उनके दोस्त प्रमोद कुमार (42) की भी तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब सात बजे परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और हार्ट अटैक से उनकी होने की बात कही है।
विज्ञापन

तीन घंटे के अंतराल पर दो दोस्तों की मौत होने से गांव हसनपुर में शोर की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार हरीश कुमार गांव हसनपुर निवासी खेम सिंह के पुत्र थे और सात दिसंबर को बाइक से अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे।रास्ते में हाईवे स्थित पला के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


हरीश का जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे इसकी जानकारी गांव में पहुंची। हरीश की मौत की सूचना से प्रमोद बेचैन हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार साढ़े छह बजे करीब प्रमोद की सीने में दर्द उठा और उन्हें कस्बे में स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया। सात बजे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीश दो बच्चों के पिता थे व प्रमोद तीन बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से थी दोनों के बीच दोस्ती

गांव के उपेंद्र व जीतेश ने बताया है कि प्रमोद और हरीश में करीब बचपन से दोस्ती थी। हरीश एक निजी कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। प्रमोद एक ईंट भट्ठे पर मुनीम का काम करता था। दोनों बिना बताए कोई कार्य नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed