{"_id":"5e4ee06d8ebc3ef25076f1c4","slug":"shivratri-aligarh-news-ali2272372200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
रामघाट रोड पर कांवड लेकर जाते शिव भक्त।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि का पर्व आज (शुक्रवार) धूमधाम से मनाया जाएगा। जगह-जगह शिव मंदिरों में श्रद्धालु जल चढ़ाकर पूजा अर्चना करेंगे और अपने घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना करेंगे। इससे पहले गुरुवार रात 12 बजे से खेरेश्वर, अचलेश्वर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर भोलनाथ से मनौती मांगी।
गुरुवार को कांवड़ियों की टोलियों से रामघाट रोड का एक हिस्सा पटा नजर आया। जैसे-जैसे दिन ढलता गया। वैसे-वैसे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी। सुबह से दोपहर तक जहां वृंदावन, आगरा व मथुरा के कांवड़िये निकले। वहीं रात नौ बजे के बाद शहर के कांवड़िये मंदिरों में पहुंचे और जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सेवा के लिए तालानगरी से लेकर सासनीगेट चौराहे तक खाने-पीने व आराम करने के लिए पांडाल लगे। रात पौने बारह बजे खेरेश्वर मंदिर के पट बंद कर दिए गए। इसके बाद भोले बाबा का विशेष श्रंगार कर महाआरती की गई। बारह बजे जैसे ही जलाभिषेक के लिए पट खोले गए, वैसे ही कांवड़ियों में जलाभिषेक करने की होड़ मच गई। तीनों मंदिरों में सेवादारों ने व्यवस्था संभाली।
व्रत व पूजन सामग्री की हुई खरीदारी
गुरुवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालु बाजारों में निकले और पूजन सामग्री की खरीदारी की। उपवास के लिए कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, समा के चावल, केला, काली मिर्च, सेंधा नमक, बेर, संतरा, अमरूद आदि की जमकर खरीदारी की गई। पूजा के लिए दूध व गंगाजल की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
पुलिस के साथ लोगों ने संभाली व्यवस्था
कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। चौराहों, तिराहों पर पुलिसकर्मी लगाकर यातायात नियंत्रण करवाया गया। इस दौरान शहर के समाजसेवियों, विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों के लोगों ने भी सहयोग दिया। वहीं हुड़दंग काट रहे लोगों को पकड़कर भी पुलिस ने चेतावनी दी।

अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने को लगी कांवड़ियों की भीड़।- फोटो : CITY OFFICE