{"_id":"617f828dfc43ae29d73043a0","slug":"shivpal-yadav-big-statement-says-ready-to-merge-with-samajwadi-party-if-workers-get-respect","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले तो समाजवादी पार्टी से विलय को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले तो समाजवादी पार्टी से विलय को तैयार
Mon, 01 Nov 2021 11:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 AM IST
सार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अलीगढ़ में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले तो वह समाजवादी पार्टी से विलय को तैयार है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
अलीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले तो वह समाजवादी पार्टी से विलय को तैयार है। सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
किसी जगह और किसी संस्था का नाम बदलने से विकास नहीं हो सकता है, बल्कि उसके लिए कार्य करना होता है, जो भाजपा सरकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नारों के साथ भी लोगों को धोखा दिया गया है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा देश वैश्विक भुखमरी सूचकांक में बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान से भी पीछे चला गया है। अलबत्ता, अफगानिस्तान से आगे है। उन्होंने अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर कहा कि वो केवल अशफाक उल्ला खान, वीर अब्दुल हमीद को जानते हैं।