फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   She never used to clean your shoes : Madhu

वो कभी तुम्हारे जूते साफ किया करते थे : मधु

Mon, 04 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
She never used to clean your shoes : Madhu
मधु मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा ने रविवार को परशुराम सेवा संस्थान द्वारा राम लीला मैदान में आयोजित विप्र सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह में विवादित बयान देकर खलबली मचा दी है। उनके अलावा दूसरे नेताओं ने भी इशारों में इशारों में ब्राह्मण समुदाय की एकता के लिए दूसरी जातियों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मधु मिश्रा ने कहा कि ‘साथियों आप सब यहां बैठे हैं। यहां कुछ व्रिप बंधुओं अलावा भी लोग बैठे हैं। मैं उनसे क्षमा चाहती हूं..। आज तुम्हारे सिर पर बैठ कर संविधान के सहारे जो राज कर रहे हैं। याद करो.. वो कभी तुम्हारे जूते साफ किया करते थे। आज तुम्हारे हुजूर हो गये हैं..। क्यों..? हम बंट गए..। हम विभाजित हो गये..।
विज्ञापन


मेरे छोटे भाई सतीश गौतम को शायद आज से 40 वर्ष बाद का भारत दिख रहा है। कि तुम्हारे बच्चे फिर गुलाम न हो जाएं। कहीं फिर से हुजूर न कहने लगे उन्हें, जिन्हें तुम अपने बराबर में बैठाना पसंद नहीं करते। उठो जागो और जब तक अपने अधिकार ले न ले लो तब तक सतीश गौतम की तर्ज पर युद्ध करते रहो। मधु मिश्रा के इस बयान के बाद अलीगढ़ के सियासी हलकों में जबरदस्त बहस छिड़ गई। सोशल मीडिया पर भी ये बयान बहुत तेजी के साथ वायरल होने लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अपने सामाज के कार्यक्रम में बोल रही थी। समाज की बेटी और बहू हूं। मेरा आशय किसी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। किसी को दुख हुआ तो मैं उनसे क्षमा मांगती हूं। मेरे कहने का आशय ये था कि हमारे समाज के बच्चों को भी सरकारी नौकरी मिले। संविधान में आरक्षण का प्रावधान नहीं होता तो हमारे बच्चे भी अधिकारी बनते।

-मधु मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष।

मैं मधु मिश्रा का पूरा भाषण नहीं सुन पaाया। अगर मैं मौके पर होता और वो इस तरह का कोई बयान देती तो उन्हें वहीं पर इसका जवाब भी देता। मुझे इस बारे में इससे ज्यादा कुछ पता नहीं है।
-रामवीर उपाध्याय, पूर्व कबीना मंत्री एवं बसपा नेता।

मेरी जानकारी में ऐसा कोई बयान नहीं आया है। मैं उनके भाषण के पूर्व व्यस्त हो गया था और वहां से निकल आया था।
-सतीश गौतम, सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed