फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A girl committed suicide after a quarrel

Aligarh News: कहासुनी पर रात में निकल गई घर से, सुबह बाग में लटका मिला शव

Wed, 19 Mar 2025 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Wed, 19 Mar 2025 01:39 AM IST
सार

गांव नगला बादशाह निवासी सीमा की 17 मार्च की रात घर पर काम करते हुए परिजन के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। बताते हैं कि इसी से क्षुब्ध होकर रात करीब साढ़े दस बजे वह घर से निकल गई।

विज्ञापन
A girl committed suicide after a quarrel
सीमा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव नगला बादशाह में 17 मार्च की रात एक युवती की अपने परिजन से कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद युवती घर से निकल गई। सुबह सतरापुर-नगला बादशाह मार्ग पर बाग में उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव नगला बादशाह निवासी सीमा (18) पुत्री जैनुउद्दीन की 17 मार्च की रात घर पर काम करते हुए परिजन के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। बताते हैं कि इसी से क्षुब्ध होकर रात करीब साढ़े दस बजे वह घर से निकल गई। अचानक घर में कहीं नजर नहीं आने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन रात में पता नहीं चला।
विज्ञापन


18 मार्च की सुबह करीब सात बजे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सतरापुर-नगला बादशाह मार्ग स्थित एक बाग में सीमा शव एक पेड़ पर लटके देखा। इस पर परिजन को खबर दी। सूचना पर परिजन सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नगला बादशाह में एक युवती के आत्महत्या करने की सूचना 18 मार्च की सुबह मिली थी। पुलिस ने मौके पर जांच की है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। -महेश कुमार, सीओ छर्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed