फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sharmaji Hey! So last week you were turned again, tell what is money in the ATM ...

अरे शर्माजी ! आप तो कल बहुत घूमे थे, बताओ किस एटीएम में पैसा है...

Wed, 07 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 07 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sharmaji Hey! So last week you were turned again, tell what is money in the ATM ...
अरे शर्माजी ! आप तो कल बहुत घूमे थे, बताओ किस एटीएम में पैसा है... - फोटो : Rupesh
अरे शर्मा जी आप तो कल काफी घूमे थे। आप ही बताइये किस एटीएम में पैसा है। मुझे बाहर जाना है और घर में इतने भी पैसे नहीं हैं कि टिकट ले लूं। फिर दूध का हिसाब भी करना है। दूधवाला आज भी आया था। कल के लिये टहला दिया है। यह जुमले नोटबंदी के बाद नकदी की किल्लत से जूझ रहे लोगों की जुबां पर गली गली रहे। सभी एक दूसरे से पूछते रहे कि बता दो कि कौन सा एटीएम चालू है और उससे कुछ नहीं तो कम से कम ढ़ाई हजार रुपये तो मिल जाएंगे। उससे कुछ तो काम चलेगा। 
विज्ञापन

लेकिन अधिकांश लोगों की यह उत्कंठा मंगलवार को भी शांत नहीं हो सकी। लोग एटीएम दर एटीएम भटकते रहे। कई ने तो महानगर के बाहरी इलाकों व फोर्स के लिये लगे एटीएम तक खंगाल डाले। बावजूद इसके शहर के एक आध एटीएम को छोड़कर किसी में पैसा नहीं मिला। जिनमें मिला भी तो दोपहर तक खत्म हो गया। इसे देखकर लोग बड़बड़ाते हुए वापस लौटते देखे गए। दोदपुर निवासी वयोवृद्घ हाशिम खान को अपनी पत्नी शाइना के इलाज के लिये रुपये की दरकार थी।
विज्ञापन

करीब एक दर्जन एटीएम खंगालने के बाद जब वह एचडीएफसी बैंक के बाहर के एटीएम पर मिले तो अपना दर्द बयां करने से खुद को रोक नहीं सके। नगदी मिलने से सवाल पर नाराजगी भरे स्वर में उन्होंने संवाद्दाता से ही पूछ लिया कि बेटा तुम जले पर नमक क्यों छिड़क रहे हो। क्या तुम्हारी जेब भरी हुई है या हम मजबूरों की लाचारी का माखौल उड़ाने में तुम्हें मजा आ रहा है। सांत्वना देने पर रुआंसे स्वर में बोले कि प्रधानमंत्री भले ही कितने भी दावे कर लें कि किसी को कोई परेशानी नहीं है। वह हमारी जगह होते तो पता चलता कि कितनी दिक्कत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed