{"_id":"65a3b6bcd7dc9db2e70edf4f","slug":"sharif-hugged-and-took-out-money-aligarh-news-c-108-1-atl1001-836-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शरीफ बनकर गले लगे और रुपये निकालकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शरीफ बनकर गले लगे और रुपये निकालकर ले गए
Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला बहादुर नगर निवासी शिक्षक रघुवीर सिंह को स्कूल जाते समय बाइक ने हाथ में टक्कर मार दी। इसके कुछ देर बाद ही बाइक सवार दो युवक बाजार में उनके पास पहुंचकर गले लगकर बाइक से टक्कर लगने के लिए माफी मांगी।अपनापन दिखाते हुए उनके शरीर को दबाकर पूछने लगे कि कहीं चोट तो नहीं लगी और इसी बीच जेब से पर्स निकालकर ले गए।
रघुवीर सिंह ने दोनों युवक को सभ्य और संस्कारी समझते हुए कहा कि कोई बात नहीं है। जाओ। वह बाइक लेकर चले गए, तब वह बाजार से कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए अपनी जेब टटोली तो पर्स गायब मिला। रघुवीर सिंह ने बताया कि पर्स में ढाई हजार रुपये थे। इसी तरह गांव चौमुंहा के निरंजन को टक्कर मारने के बाद उनसे लिपटकर टप्पेबाज जेब से एक हजार रुपये निकालकर ले गए। संवाद