फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sharadiya Navratri begins tomorrow; chants of devotion will echo in temples

Aligarh News: शारदीय नवरात्र कल से, मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे

Sat, 10 Oct 2026 03:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri begins tomorrow; chants of devotion will echo in temples
नवरात्र में सजावट के लिए सामान खरीदती महिला। - फोटो : samvad
शारदीय नवरात्र को लेकर शहर से देहात तक देवी मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार से नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत रखे जाएंगे। घरों में भी घट स्थापना की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि प्रतिपदा तिथि शनिवार रात 9:19 बजे से रविवार रात 9:30 बजे तक रहेगी। नवरात्र का आरंभ 11 अक्तूबर से होगा। मान्यता है कि मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक में आ रही हैं, जिसे सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन


नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, हाथरस अड्डा के पथवारी देवी मंदिर, गांधीपार्क बस स्टैंड के पास चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर के काली मंदिर, अचल ताल स्थित मां दुर्गा मंदिर, गायत्री मंदिर और कामाख्या देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बाजारों में चुनरी, नारियल, मेवा, प्रसाद और फलाहार की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र की तैयारियों के बीच महंगाई का असर भी दिख रहा है। कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और फलों की कीमतें बढ़ने से व्रत रखने वालों का बजट प्रभावित हो रहा है। पितृपक्ष में सुस्त पड़े बाजार में अब पूजन सामग्री की खरीदारी से रौनक लौटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed