फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shankaracharya's 'Gavishtha Yatra' reaches Aligarh; accorded a welcome.

Aligarh News: अलीगढ़ पहुंची शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ट यात्रा

Sat, 13 Jun 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya's 'Gavishtha Yatra' reaches Aligarh; accorded a welcome.
 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का स्वागत करते लोग। - फोटो : samvad
ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की 81 दिवसीय गविष्ट (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा शुक्रवार को 41वें दिन अलीगढ़ पहुंची। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और गो भक्तों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



यात्रा का उद्देश्य गो रक्षा, गो संवर्धन और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। शंकराचार्य का शहर में शाम पांच बजे आगमन प्रस्तावित था, लेकिन वह लगभग ढाई घंटे देरी से पहुंचे। शाम सात बजे से अगले दिन सात बजे तक मौन धारण में रहने के कारण उन्होंने किसी भी सभा को संबोधित नहीं किया।
विज्ञापन



यात्रा के दौरान मथुरा रोड, सासनी गेट, खिरनी गेट, हाथरस अड्डा, मदार गेट, दुबे का पड़ाव, गांधी पार्क, मालगोदाम, मैरिस रोड और धर्मपुर कोर्टयार्ड सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। रात का विश्राम धर्मपुर कोर्टयार्ड में किया गया। इस मौके पर पश्चिमांचल प्रभारी अखिलेश ब्रह्मचारी, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र पांडेय, गो रक्षक दल के संस्थापक सचिन राघव सहित बड़ी संख्या में गो सेवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। शनिवार को यात्रा कोल, छर्रा, अतराैली व बराैली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed