{"_id":"6a2d06db51f50fcf0a0c3475","slug":"shankaracharya-avimukteshwarananda-targeted-bjp-government-in-aligarh-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shankaracharya Avimukteshwaranand: अलीगढ़ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shankaracharya Avimukteshwaranand: अलीगढ़ पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Sat, 13 Jun 2026 01:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:00 PM IST
सार
शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि धर्म कट्टरता नहीं सिखाता, बल्कि आत्मसम्मान और दूसरों का सम्मान करना सिखाता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में संतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, लेकिन चापलूसी करने वाले गेरुआ धारियों को पाखंडी बताया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ पहुंचे ज्योतिषपीठाधीश्वर के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वर्तमान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गाय का नाम खूब प्रयोग करती है, लेकिन उसके कार्यकाल में गौ मांस का निर्यात बढ़ा है। शंकराचार्य ने दावा किया कि देश गौ मांस का दुनिया में सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।
विज्ञापन
उन्होंने पिछली सरकारों की तरह इस सरकार को भी जनता द्वारा सबक सिखाने की बात कही। शंकराचार्य ने दुख व्यक्त किया कि अंग्रेजों द्वारा की गई गलती को सुधारा नहीं गया है। हमारा ही वोट लेकर गौ माता को बोटी-बोटी कर बेचा जा रहा है। गौ माता की रक्षा के लिए लोग संकल्प ले रहे हैं। एक-एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर गौ माता का सबसे अधिक निरादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि मुसलमान ने भी गौ माता की बलि न देने को कहा है।
विज्ञापन
धर्म और राष्ट्र निर्माण
शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि धर्म कट्टरता नहीं सिखाता, बल्कि आत्मसम्मान और दूसरों का सम्मान करना सिखाता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में संतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, लेकिन चापलूसी करने वाले गेरुआ धारियों को पाखंडी बताया। अपने ऊपर लगे आरोपों को उन्होंने निराधार बताया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी यात्रा का परिणाम दिखेगा, क्योंकि जनता अब गौ माता की रक्षा के लिए वोट करेगी।
विज्ञापन