फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shakir got injured by a sudden bullet from the pistol

Aligarh News: तमंचे से अचानक चली गोली से घायल हुआ शाकिर

Sat, 11 May 2024 12:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
Shakir got injured by a sudden bullet from the pistol
कासिमपुर रोड पर बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से घायल हुए शाकिर पुत्र हसरत के मामले में पुलिस ने किसी हमले से इन्कार किया है। पुलिस जांच में अब तक यह पता चला है कि गोली किसी ने मारी नहीं, बल्कि अचानक चल गई थी।
विज्ञापन




गोली युवक की जांघ को चीरती हुई बाहर निकल गई थी। इस मामले में पुलिस अब घायल के बयान दर्ज कर स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा कायम करने की तैयारी में है। सीओ अतरौली मो. अकमल खान ने कहा है कि अचानक चली गोली से शाकिर घायल हुआ हुआ, जो अभी उपचाराधीन है। मामले की जांच पड़ताल अभी चल रही है, शीघ्र ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन




थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कासिमपुर रोड पर देर रात दो युवक आपस में कुछ खा पी रहे थे। इसी दौरान युवकों में से ही किसी के द्वारा अचानक तमंचे से गोली चल गई, जो शाकिर की बांयी जांघ को चीरती हुई बाहर निकल गई। गंभीर रूप से घायल हुए शाकिर का इलाज जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शीघ्र ही घायल और उसके साथियों से पूछताछ कर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि घटना के बाद तमंचा पुलिस ने कब्जे में ले लिया है लेकिन थाना पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed