फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sex Scandal at Aligarh

‘चकलाघर’ पर छापा, दो महिलाएं हिरासत में

Wed, 23 Dec 2015 01:32 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 23 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sex Scandal at Aligarh
अलीगढ़। नगला मान सिंह की महिलाआें द्वारा इलाके में खुलेआम ‘चकलाघर’ चलने की शिकायत पर छापेमारी कर पुलिस ने दो औरतों को हिरासत में लिया है। महिलाएं मंगलवार को सपा विधायक जमीरउल्लाह के साथ एसएसपी से शिकायत करने पहु़ंचीं थीं। इनका आरोप है कि कुछ पुलिस कर्मियों के संरक्षण में यह गंदा धंधा चल रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी का इतना मूड बिगड़ा कि उन्हाेंने गांधी पार्क पुलिस को बिना सूचना दिए महिला थाना एवं सिविल लाइंस पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। हिरासत में ली गई दोनों महिलाआें से देर रात तक पूछताछ चलती रही। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस ने अभी स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन


दोपहर में विधायक जमीरउल्लाह इलाके की महिलाओं के साथ शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचेे। इस दौरान उन्हाेंने गांधीपार्क  इलाके में चल रहे धंधे को लेकर आ रही परेशानियों का विस्तार से जिक्र किया। इनका आरोप है कि बस्ती में यह धंधा काफी समय से चल रहा है। इसके चलते घराें से बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते ही शहरभर के शोहदे इलाके में टहलने लगते हैं। इसके चलते बस्ती बदनाम हो चुकी है। अब लोग इलाके में रिश्तेदारी करने से भी कतराने लगे हैं। इस बारे में इलाके के थाना प्रभारी से कई शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिलाआें ने कुछ पुलिस वालाें पर ही देहव्यापार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने तत्काल एसओ महिला थाना व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को निर्देश दिए। इसके बाद गांधीपार्क पुलिस को सूचना दिए बिना इलाके में कार्रवाई की गई। एक मकान पर छापा मारकर वहां से दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत लिया गया।


स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की पुष्टि की है। देर रात तक उनसे पुलिस की पूछताछ चलती रही।  इधर, एसओ गांधीपार्क का कहना है कि उन्हें कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं। जब दोनों महिलाओं को एसओ महिला थाना लेकर आईं तब इस बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed