{"_id":"6a949bd330b9ae93b00e748e","slug":"several-ambulances-stuck-in-traffic-jam-patients-and-attendants-in-a-state-of-anxiety-aligarh-news-c-2-gur1004-1055736-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जाम में फंसीं कई एंबुलेंस, मरीज-तीमारदारों की अटकीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जाम में फंसीं कई एंबुलेंस, मरीज-तीमारदारों की अटकीं सांसें
Mon, 31 Aug 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
रामघाट रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
रामघाट रोड पर पीएसी के पास रविवार शाम करीब चार बजे कांच के माल से लदा एक ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में बुरी तरह फंस गया। ट्रक के फंसते ही सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं। इनमें सवार मरीजों की जान मुश्किल में फंस गई और तीमारदारों की चिंता बढ़ गई।
जाम से बचने के लिए जब विपरीत दिशा में सड़क की दूसरी ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो वहां भी जाम के हालात बन गए। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों का दबाव बढ़ने से रामघाट रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
जाम में फंसे लोग काफी देर तक रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। कई लोगों को टेंपो से उतरकर पैदल ही लंबा रास्ता तय करना पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर करीब तीन घंटे बाद ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि ट्रक खराब हो जाने से सड़क पर जाम लग गया था। इसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।