{"_id":"6a14ba03b16bb39ced0da3c0","slug":"seven-year-old-gauri-dies-after-drowning-in-a-canal-aligarh-news-c-301-1-sali1012-103342-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहर में डूबने से सात वर्षीय गौरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहर में डूबने से सात वर्षीय गौरी की मौत
विज्ञापन
गांव कैमथल में गंगा दशहरा के दिन नहर में अन्य बच्चों के साथ नहाने गई सात वर्षीय बालिका गौरी की नहर में डूबने से मौत हो गई। बेटी की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
सोमवार सुबह करीब सात बजे गांव के बच्चे हाथरस ब्रांच नहर में नहाने गए थे। उनके साथ बृजमोहन गुप्ता की बेटी गौरी भी चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया है कि अन्य बच्चों को नहाते देख गौरी भी नहर में उतर गई, लेकिन अचानक गहरे पानी में पहुंचने से वह डूबने लगी। उसे डूबता देख बच्चों में चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। कुछ युवकों ने नहर में उतरकर तलाश शुरू की।
करीब 50 मीटर आगे पुल के पास गौरी का शव पानी में उतराता मिला। परिजन उसे तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बृजमोहन गुप्ता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके छह बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए दोपहर में ही बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएसआई आबिद कुरैशी ने बताया कि मामले की थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।