फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven colleges banned for cheating

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: नकल कराने वाले सात कॉलेज डिबार, 25 को अंतिम चेतावनी जारी

Fri, 15 May 2026 10:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 15 May 2026 10:20 PM IST
सार

परीक्षा केंद्रों पर बार-बार चेतावनी के बावजूद नकल रोकने के प्रभावी उपाय लागू नहीं किए गए। कहीं परीक्षार्थियों को पर्ची रखवाकर नकल कराई गई तो कहीं कक्ष में बोल-बोलकर उत्तर बताए गए। कुछ केंद्रों पर छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा देते पाए गए।

विज्ञापन
Seven colleges banned for cheating
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं के मामले में सात महाविद्यालयों को डिबार कर दिया है। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में 15 मई को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में यह सख्त फैसला लिया गया। साथ ही 25 महाविद्यालयों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कई परीक्षा केंद्रों पर बार-बार चेतावनी के बावजूद नकल रोकने के प्रभावी उपाय लागू नहीं किए गए। कहीं परीक्षार्थियों को पर्ची रखवाकर नकल कराई गई तो कहीं कक्ष में बोल-बोलकर उत्तर बताए गए। कुछ केंद्रों पर छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा देते पाए गए। परीक्षा समिति ने इसे परीक्षा की शुचिता भंग करने वाला गंभीर मामला मानते हुए कठोर कार्रवाई की।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा समिति ने साफ कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी निगरानी, सख्त तलाशी, बायोमीट्रिक उपस्थिति और अनुशासनात्मक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 25 महाविद्यालयों को दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अब इनके बारे में अगली बार परीक्षा केंद्र निर्धारण करने के दौरान इसे संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों पर गिरी गाज

  • अलीगढ़ के एचएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थियों को पर्ची रखवाकर नकल कराने का मामला सामने आया। कॉलेज को एक वर्ष के लिए डिबार किया गया है। संबंधित छात्र पर यूएफएम की कार्रवाई और शिक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
  • एटा के दीनबंधु दीनानाथ कॉलेज और डॉ. राम कुमार गायत्री देवी महाविद्यालय में परीक्षा कक्ष में बोल-बोलकर नकल कराने की शिकायत सही पाई गई। दोनों संस्थानों को तीन वर्ष के लिए डिबार किया गया है। संबंधित प्रश्नपत्र निरस्त कर अगले सत्र में बैक परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।
  • एटा के पुष्पा देवी गर्ल्स कॉलेज में परीक्षार्थियों के दो समूह बनाकर नकल कराने का मामला सामने आने पर कॉलेज को एक वर्ष के लिए डिबार कर दिया गया।
  • एटा के रामश्री शिक्षा महिला महाविद्यालय में परीक्षार्थी मोबाइल फोन के साथ परीक्षा देते पाए गए। कॉलेज को एक वर्ष के लिए डिबार करते हुए संबंधित प्रश्नपत्र निरस्त कर अगले सत्र में बैक परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
  • एटा के चौधरी बदन सिंह कन्या महाविद्यालय और कासगंज के श्री रघुवीर सिंह यादव महाविद्यालय में भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़े गए। दोनों कॉलेजों को एक सेमेस्टर के लिए डिबार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed