फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Set fire by pouring diesel and petrol, got burnt

Aligarh News: ग्रामीण के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, झुलसा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Oct 2023 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 12:22 AM IST
सार

मीरा देवी पत्नी सुखबीर सिंह के अनुसार शनिवार को वह पति के साथ खेत पर काम कर रही थीं। करीब नौ बजे गांव निवासी रनवीर सिंह अपने बेटे व पत्नी के साथ आया। उक्त लोगों ने उनके पति के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा दी।

विज्ञापन
Set fire by pouring diesel and petrol, got burnt
ज्वलनशील पदार्थ से झुलसा सुखबीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव बलकरन नगरिया में जमीन के विवाद में एक ग्रामीण के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मीरा देवी पत्नी सुखबीर सिंह के अनुसार शनिवार को वह पति के साथ खेत पर काम कर रही थीं। करीब नौ बजे गांव निवासी रनवीर सिंह अपने बेटे व पत्नी के साथ आया। उक्त लोगों ने उनके पति के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा दी। इससे उनके पति गंभीर रूप से झुलस गए। वह पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मीरा देवी के अनुसार उनके पति ने ऋण की अदा करने के लिए दो बीघे जमीन बेची थी। इसकी धनराशि उन्हें नहीं मिली। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखवीर सिंह ने अपने ऊपर स्वयं ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। उसकी पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।आरोपियों को कोतवाली लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed