फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Separationists went into coma due to removal of Article 370 says BJP General Secretary Arun Singh

अनुच्छेद 370 हटने से कोमा में चले गए अलगाववादी व राजनीतिक दलों के लोगः भाजपा महासचिव अरुण सिंह

Mon, 05 Aug 2019 10:13 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Separationists went into coma due to removal of Article 370 says BJP General Secretary Arun Singh
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने क्षेत्र के गांव कपसिया में सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष बाद आज वो शुभ घड़ी आ गई है, जब कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर केंद्र सरकार ने देश में कानून का राज स्थापित कर दिया है। आतंकवादी समस्या को बढ़ने वाले अलगाववादी और राजनीतिक दलों के लोग कोमा में आ गए हैं। यह तभी संभव हुआ है, जबकि देश के नागरिकों ने एकराय होकर पीएम मोदी और भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर देश की सत्ता सौंपी। मोदी सरकार ने भी जनता को विश्वास दिला दिया है कि देश सुरक्षित हाथों में है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल फोन से मिस्ड कॉल देकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महासचिव अरुण सिंह, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला करके भाजपा ने अपनी संकल्प शक्ति को दर्शा दिया है। इससे पूर्व सरकार ने तीन तलाक बिल पारित कराके महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाया।
विज्ञापन


दिल्ली के करोल बाग में जब भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा था। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहनकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए भाजपा महासचिव ने कहा कि योगी सरकार ने वह कर दिखाया, जो आज तक किसी ने नहीं किया। मथुरा हो या अयोध्या, हर धार्मिक कार्यक्रम में सारे मिथक तोड़ते हुए योगी ने शिरकत की। प्रदेश में अपराध खत्म हो गया है। क्षेत्रीय दल सपा, बसपा कुनबे की पार्टी हैं, जबकि भाजपा में फर्श उठाने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन जाता है। भाजपा केवल लोकतंत्र में विश्वास रखती है, इसलिए हर तीन वर्ष पश्चात संगठन के चुनाव होते हैं। विश्व की सबसे बड़ी सदस्य वाली पार्टी के प्रधानमंत्री जब विदेशों में जाते हैं तो उन्हें हाथों-हाथ लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक वीरेंद्र सिंह राना के नेतृत्व में भाजपाइयों ने अरुण सिंह का बड़ी माला पहनाकर और गदा भेंटकर अभिनंदन किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष पुंढीर बाबा ने की और संचालन एडवोकेट टरमेश सिंह ने किया। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, जिला मंत्री वेदप्रकाश नहना बघेल, प्रमोद सेंगर, मुनीपाल सिंह, उपेंद्र वार्ष्णेय, रामवीर सिंह भैयाजी, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, पंकज गुप्ता, नितिन पुंढीर, तेज प्रताप पुंढीर, ओजवीर सिंह राणा, निर्मल दास वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, कुंवर नितिन पुंढीर, देवकांत कौशिक, आनंद चौहान, अनिल ठाकुर, अजय चौहान, नरसिंह पाल सिंह, अभिषेक सभासद, विशालराज चौहान, सत्येंद्र सिंह पुंढीर, शिवप्रताप सिसौदिया, लोकश जादौन प्रधान, मुकेश चौहान, सोनू चौहान प्रधान, देवेंद्र राघव, डॉ. तरुण प्रताप सिंह, उपेंद्र वार्ष्णेय नगराध्यक्ष, सुनील शर्मा, सुनील गुप्ता आदि अनेक भाजपाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed