फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Selection in UPSC 2024 from Aligarh

UPSC 2024: एएमयू के आसीए से तीन छात्रों को मिली सफलता, दरोगा की बेटी ईशा को मिली 384वीं रैंक

Wed, 23 Apr 2025 07:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 07:28 AM IST
सार

यूपीएससी परीक्षा में अलीगढ़ पीएसी में तैनात दरोगा संजीव बालियान की बेटी ईशा रानी ने 384 रैंक हासिल की है। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता विद्युत मगन सिंह की भतीजी आयुषी ने भी सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
Selection in UPSC 2024 from Aligarh
UPSC Recruitment, यूपीएससी भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 अप्रैल को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए) के तीन छात्रों को सफलता मिली है। दो जम्मू-कश्मीर और एक शाहजहांपुर के रहने वाले छात्र ने कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन


एक साथ तीन छात्रों को सफलता मिलने से अकादमी में खुशी की लहर है। शकील अहमद ने 506वीं रैंक, यासर अहमद भट्टी ने 768वीं रैंक और नजीर अहमद बिजरान ने 847वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नईमा खातून ने छात्रों को उपलब्धि पर बधाई दी है। सह कुलपति प्रोफेसर एम मोहसन खान, कुलसचिव मोहम्मद इमरान और आरसीए के निदेशक प्रो. मोहम्मद हसन ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता अन्य छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत का मिला फल : शकील

यूपीएससी की परीक्षा में 506वीं रैक हासिल करने वाले शकील अहमद को मेहनत का फल मिल गया है। शाहजहांपुर के तिलहर के रहने वाले तसव्वुर हुसैन के बेटे शकील अहमद ने बताया कि एएमयू से वर्ष 2019 में बीटेक की पढ़ाई की थी। इसके बाद से वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने भूगोल विषय को वैकल्पिक के तौर पर लिया था। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह आईएएस बनने का सपना देख रहे थे, जो अब हकीकत में बदल चुका है।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता : यासिर
यूपीएससी की परीक्षा में 768वीं रैंक हासिल करने वाले यासिर अहमद भट्टी को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। उन्होंने वर्ष 2016 में बाबा गुलाम शाह यूनिवर्सिटी जम्मू-कश्मीर से बीटेक की डिग्री ली थी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंजूर अहमद के बेटे यासिर ने बताया कि वह पिछले आठ साल से यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैंक को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, पिछली बार उन्हें असफलता हाथ लगी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

पहले पीसीएस अब यूपीएससी में मिली सफलता : नजीर

यूपीएससी की परीक्षा में 847वीं रैंक हासिल करने वाले नजीर अहमद बिजरान को पहले जम्मू-कश्मीर पीसीएस और अब यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल के गुलाम मुहीद उद्दीन के बेटे नजीर अहमद ने बताया कि पिछली बार एक नंबर से यूपीएससी की परीक्षा क्वालिफाई नहीं कर पाया था। मगर उन्होंने अपनी तैयारी जारी कर रखी थी। अब सफलता मिल गई है। इससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है।

यूपीएससी परीक्षा में ईशा रानी व आयुषी ने पाई सफलता
यूपीएससी परीक्षा में अलीगढ़ पीएसी में तैनात दरोगा संजीव बालियान की बेटी ईशा रानी ने 384 रैंक हासिल की है। उन्होंने यह सफलता अपने पहले प्रयास में हासिल की है। इसी तरह सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता विद्युत मगन सिंह की भतीजी आयुषी ने भी सफलता प्राप्त की है। दोनों की सफलता पर परिजनों ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान का वितरण किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed