फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sehdev gang looted 17 lacs

सहदेव गैंग ने लूटे थे 17 लाख, दो धरे

Wed, 25 Nov 2015 01:30 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Wed, 25 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sehdev gang looted 17 lacs

अलीगढ़। महानगर के आगरा रोड के नवनिर्मित बाईपास पुल पर 17 नवंबर को मीट व्यापारी से हुई 17 लाख की लूट क्वार्सी के लुटेरे सहदेव और उसके गैंग ने की थी। मडराक पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से यह खुलासा करते हुए दो लुटेरों को दबोच लिया, जबकि सहदेव एक साथी संग फरार है। दबोचे गए लुटेरों से लूट की रकम में से हिस्से में आए तीन लाख रुपये, तमंचे आदि भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीमें अब सहदेव व उसके साथी की तलाश में जुट गई हैं।  

विज्ञापन

एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि 17 नवंबर को तुर्कमान गेट निवासी मीट व्यापारी मो.नासिर अपने साथी मुर्सलीन के साथ पांच बजे 17 लाख रुपये डस्टर कार से लेकर ऐलाना फैक्ट्री लौट रहे थे। तभी सामने से सफारी सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर उन्हें रोका और पीछे से आए अपाचे बाइक सवार फायरिंग कर नगदी लूट ले गए। 

विज्ञापन

घटना के बाद सफारी मौके पर छूट गई थी। उस पर अंकित नंबर यूपी 81 एफ 7727 की मदद से जब पुलिस उसके स्वामी तक पहुंची तो पता चला कि यह उनकी सफारी का नंबर है, जिसे बदमाशों ने दिनदहाड़े सादाबाद में 11 नवंबर को लूटा था। साथ में एक मोबाइल भी लूटा गया था।  इसी मोबाइल की मदद से पुलिस टीम गैंग तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि सादाबाद में लूटी गई सफारी की नंबर प्लेट मौके पर बरामद सफारी पर लगा दी गई थी। मौके पर बरामद सफारी 24 अक्तूबर को नई दिल्ली के लाजपत नगर से चोरी की गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद शनी ठाकुर निवासी देवी नगला व बंटी यादव निवासी रावण टीला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने स्वीकारा कि सहदेव ठाकुर उर्फ शाहिल निवासी देवी नगला व हाथरस का केपी नाम का सहदेव का साथी घटना में मुख्य अभियुक्त हैं। 


सहदेव मीट फैक्ट्री में काम करता था। उसी ने मीट व्यापारियों की रैकी कर इस घटना की प्लानिंग की थी। सादाबाद में लूट व दिल्ली में चोरी में भी सभी शामिल थे। इन बदमाशों ने अपने हिस्से के तीन लाख बरामद कराते हुए बताया कि घटना के समय वह दोनों सफारी से टक्कर मारकर रोकने में शामिल थे, जबकि वह दोनों बाइक पर आए थे। घटना के बाद सफारी सवार दोनों पैदल भाग गए।


इस खुलासे में इंस्पेक्टर मडराक नजमुल साबिक, क्राइम ब्रांच से रवि त्यागी, सर्विलांस से छोटेलाल व उनकी पूरी टीम शामिल रही है। एसएसपी ने टीम को इनाम की घोषणा की है। बता दें कि पकड़े गए बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं, जबकि फरार सहदेव पिछले दिनों क्वार्सी चौराहे पर लूट के दौरान फायरिंग कर भाग जाने में भी वांछित है। कई लूटों में शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed