फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seek cooperation from AMU to improve the drainage system of the city

अलीगढ़ः शहर के ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए एएमयू से मांगा सहयोग

Fri, 17 Sep 2021 05:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Seek cooperation from AMU to improve the drainage system of the city
आशीष निगम
विज्ञापन

शहर के ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीईओ/मंडलायुक्त गौरव दयाल ने एएमयू से दीर्घकालिक प्रोजेक्ट बनाने में सहयोग मांगा है। उन्होंने एएमयू के रजिस्टार अब्दुल हमीद को लिखे पत्र में कहा कि शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरिंग, डिजाइन, निर्माण के बेहतर उपाय, निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, लागत, निर्माण से पहले जीआईएस सर्वे सहित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में सहयोग किया जाए। बताते हैं कि एएमयू ने भी सकारात्मक रुख दिखाया
इसी बरसात में शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। आम लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी बीच नगर निगम के तत्कालीन नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह का तबादला गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर दिया गया था। जलभराव की इस गंभीर समस्या ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इस समस्या ने अधिकारियों को भी गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस संबंध में मंडलायुक्त ने एएमयू के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. नदीम खलील से वार्ता की थी। इसके बाद एडीए के अधिकारियों और इंजीनियरों से उनकी राय ली गई। उक्त दोनों वार्ताओं के बाद ड्रेनेज सिस्टम का मास्टर प्लान बनाने पर सहमति बनी है, जिसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग की ड्राइंग, निर्माण कार्य के तरीके, निर्माण कार्य के चरण, निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री, सर्वे, पूरे प्रोजेक्ट का एक साफ्टवेयर बनाने की बात हुई।
विज्ञापन

इस ड्रेनेज सिस्टम को शहर की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार जमीन के ऊपर, अंदर या दोनों तरीकों से बनाया जाएगा। शहर के सभी इलाकों से जलनिकासी के बेहतर विकल्पों को समाहित करने के लिए जीआईएस सर्वे कराने पर जोर दिया जाएगा। इसमें दूसरे सभी नक्शों को समाहित कर ड्रेनेज का नक्शा तैयार किया जाना है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तीन वर्ष का समय लगने का अनुमान है। इसको अलग अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। एएमयू को इस सर्वे प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। मंडलायुक्त ने एएमयू के प्रोफेसर नदीम खलील से कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में अपनी सहमति बताएं, जिससे जल्द से जल्द काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed