फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security of Mohan Bhagwat Aligarh Visit

मोहन भागवत प्रवास: पांच किमी के दायरे में 70 स्थानों पर स्वयंसेवक मुस्तैद, छत पर लगाया टेंट, वाहनों पर नजर

Fri, 18 Apr 2025 04:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 04:08 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलीगढ़ में आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संघ प्रमुख अलीगढ़ में प्रवास के दौरान दो शाखाओं में भी शामिल होंगे इसलिए उन रास्तों को स्पीड ब्रेकर फ्री कर दिया गया है। मथुरा रोड से होर्डिंग उतार दिए गए हैं।

विज्ञापन
Security of Mohan Bhagwat Aligarh Visit
सरसंचालक मोहन भागवत कार में मथुरा रोड स्थित केशव सेवा घाम जाते - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर प्रशासन जहां मुस्तैद है वहीं संघ के स्वयंसेवकों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। केशव सेवाधाम, सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ और डॉ. शन्नोरानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय के आसपास पांच किलोमीटर के दायरे में 70 स्थानों पर संघ के स्वयंसेवक तैनात हैं। जिस भवन में सरसंघचालक ठहरे हैं उसकी छत पर भी टेंट लगाकर स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर फ्री किए रास्ते, मथुरा रोड पर होर्डिंग उतारे
संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलीगढ़ में आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संघ प्रमुख अलीगढ़ में प्रवास के दौरान दो शाखाओं में भी शामिल होंगे इसलिए उन रास्तों को स्पीड ब्रेकर फ्री कर दिया गया है। मथुरा रोड से होर्डिंग उतार दिए गए हैं। नगर निगम की टीमें बृहस्पतिवार को इस कार्य में लगी रहीं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से लेकर केशव सेवाधाम तक सड़कों पर सफाई की गई तथा चूना डाला गया।
विज्ञापन


सिंघारपुर गांव के मुख्य मार्ग पर सामान्य यातायात बंद
मथुरा रोड से सिंघारपुर गांव को जाने वाले मार्ग को सामान्य यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसी मार्ग पर केशव सेवाधाम परिसर में बने डॉ. शन्नोरानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय है जहां संघ प्रमुख पांच दिन रहेंगे। संघ प्रमुख की त्रिस्तरीय सुरक्षा के चलते इस मार्ग पर सामान्य यातायात नहीं चलेगा। मथुरा रोड पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी और संघ के स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। प्रवेश पत्र धारकों को ही कार्यक्रम स्थल तक जाने दिया जा रहा है। सिंघारपुर के ग्रामीण गांव के मुख्य मार्ग से कुछ दूर बंबा पटरी से होकर गांव तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed