{"_id":"674e6ea50afbc4d89e058175","slug":"security-of-bangladeshi-students-in-amu-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladeshi students: एएमयू में बांग्लादेशी छात्रों की बढ़ी सुरक्षा, वापस भेजने की गूंजी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bangladeshi students: एएमयू में बांग्लादेशी छात्रों की बढ़ी सुरक्षा, वापस भेजने की गूंजी मांग
Tue, 03 Dec 2024 08:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:06 AM IST
सार
दाराशिकोह फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर राशिद ने एएमयू प्रशासन से मांग की है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बांग्लादेशी छात्रों को तुरंत वापस भेजें, वरना, उन्हें चिन्हित कर यहां से खदेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध लोगों में गुस्सा है। ऐसे में अब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में पढ़ रहे बांग्लादेशी छात्र भी चिंता में हैं। उनके मन में अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, दाराशिकोह फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर राशिद ने एएमयू प्रशासन से मांग की है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बांग्लादेशी छात्रों को तुरंत वापस भेजें, वरना, उन्हें चिन्हित कर यहां से खदेड़ दिया जाएगा। तेजी से बदलते घटनाक्रम के बाद एएमयू इंतजामिया बांग्लादेशी छात्रों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कर रही है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में बांग्लादेश के 35 छात्र अलग-अलग पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे हैं। जुलाई 2024 में बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा हो गई थी। कई शहरों में उपद्रव भी हुआ था। इससे कर्फ्यू भी लगा था। अगस्त 2024 में एएमयू में पढ़ाई शुरू हो गई थी, लेकिन ज्यादातर छात्र नहीं आ पाए थे। हालात सामान्य होने के बाद छात्रों का आना शुरू हुआ।
विज्ञापन
इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय छात्र सलाहकार प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि बांग्लादेशी सहित विदेशी छात्रों की सुरक्षा यूनिवर्सिटी की प्राथमिकताओं में शुमार है। बांग्लादेश में उपजे घटनाक्रम के मामले में बांग्लादेशी दूतावास ने उनसे छात्रों के संबंध में कोई चर्चा नहीं की है।