फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security increased at shahjmaal after entrering of suspicious young men.

शाहजमाल धरना: संदिग्ध युवकों के घुसने के बाद सुरक्षा बढ़ाई

Wed, 04 Mar 2020 03:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Security increased at shahjmaal after entrering  of suspicious young men.
शाहजमाल ईदगाह पर चल रहे धरना पर तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
सीएए व एनआरसी के विरोध में शाहजमाल ईदगाह के सामने धरना जारी है। सोमवार देर रात यहां संदिग्ध 10-15 युवकों के पहुंचने के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपने स्तर से भी धरनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुरुषों की संख्या भी बढ़ गई है। हालांकि, छानबीन में पुलिस को युवकों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


शाहजमाल का धरना दिन पर दिन कमजोर हो रहा है। प्रदर्शनकारियों की संख्या घट रही है। मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन में एएमयू की छात्राएं नहीं पहुंचीं। सोमवार की तरह दिन में यहां प्रदर्शनकारियों की संख्या कम रही। शाम को महिलाओं का जुटना शुरू हुआ। संख्या दो सौ के आसपास ही रही। सोमवार रात की घटना के बाद से पुरुषों की संख्या कुछ बढ़ी है। मंगलवार को सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। देर रात एक बजे तक धरना स्थल पर लगभग पचास महिलाएं ही बचीं।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सोमवार की देररात करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी गई थी कि संदिग्ध 10-15 युवक धरना स्थल पर देखे गए हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति है। सुरक्षा घेरे में लगे लोगों के आगे आने पर युवक भाग गए थे। इस संबंध में एसएचओ धीरेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा बताई गई घटना की पुष्टि नहीं हुई है। इतनी कम संख्या में युवकों का आना तथा फिर चले जाना, समझ से परे है। संभावना है कि ध्यान आकर्षित करने के लिए अफवाह फैलाई गई है। फिर भी छानबीन जारी है। धरना स्थल पर पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed