फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security in Aligarh on December 6

6 December: आज से दो दिन तक अलीगढ़ में कड़े सुरक्षा प्रबंध, मिली अतिरिक्त पीएसी-आरएएफ, नौ सेक्टर में बांटा शहर

Sat, 06 Dec 2025 01:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 01:42 AM IST
सार

अब तक अलीगढ़ शहर में शौर्य दिवस व काला दिवस मनाया जाता रहा है। मगर जब से अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई है, तब से ये आयोजन बंद हैं। फिर भी शहर की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन के स्तर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Security in Aligarh on December 6
रेलवे रोड पर भ्रमण करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन व एसपी सिटी - फोटो : पुलिस

विस्तार

आज छह दिसंबर को लेकर अलीगढ़ शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 5 दिसंबर रात से सेक्टर स्कीम लागू कर शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। यह व्यवस्था 7 दिसंबर तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


साथ में शहर को एक कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ भी अतिरिक्त मिल गई है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार शुक्रवार रात से शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार छह दिसंबर के दिन सुरक्षा के पूरे प्रबंध रखे जा रहे हैं। इसे लेकर जिला पुलिस द्वारा चिह्नित छह हजार सक्रिय हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की निगरानी भी कराई जा रही है। साथ में सभी प्रमुख सांप्रदायिक व संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ गश्त भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि अब तक अलीगढ़ शहर में शौर्य दिवस व काला दिवस मनाया जाता रहा है। मगर जब से अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी गई है, तब से ये आयोजन बंद हैं। फिर भी शहर की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन के स्तर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed