{"_id":"6206b0fa55a0e71d7d633ccd","slug":"security-burden-increased-on-police-aligarh-news-ali284983957","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पुलिस पर बढ़ा सुरक्षा का बोझ, गैरजनपद रवाना आधा फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पुलिस पर बढ़ा सुरक्षा का बोझ, गैरजनपद रवाना आधा फोर्स
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसएसपी कलानिधि नैथानी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान होते ही गैरजनपदों से आया फोर्स व पैरामिलिट्री बल तो वापस चला ही गया। साथ में अपने जिले से भी आगे के चरणों के चुनाव के लिए आधा फोर्स भेजा गया है। इस तरह अपने जिले में मौजूद पुलिस बल पर जिले की सुरक्षा का बोझ बढ़ गया है। हालांकि इसे लेकर एसएसपी स्तर से नई रणनीति तैयार कर ली गई है, जिसके तहत अब जिले में कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर काम होगा। मगर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा। शुक्रवार को जिला पुलिस की 28 टोलियों को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ब्रीफ मीटिंग के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रथम चरण में मतदान की घोषणा के साथ ही जिले में पैरामिलिट्री का आगमन शुरू हो गया था। साथ में चुनाव नजदीक आते-आते दूसरे जिलों से भी पुलिस बल यहां पहुंच गया था। मतदान के दिन जिले में 5 हजार से ज्यादा बाहरी पुलिस बल मौजूद था। मगर मतदान निपटते ही ईवीएम जमा कराने के बाद यह फोर्स वापस चला गया। अब सिर्फ ईवीएम सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री की जरूरत भर टुकड़ियां यहां रह गई हैं। इसके अलावा अपने जिले से पुलिस बल अब दूसरे जिलों के मतदान के लिए रवाना कर दिया गया है। इस तरह जिले में कानून व्यवस्था व अपराध की दृष्टि से जरूरत के अनुसार फोर्स आधा रह गया है। या यूं कहें कि अगर किसी तरह की कानून व्यवस्था की दृष्टि से अगर कोई घटना होती है तो जिला पुलिस को चुनौती तो होगी ही और जरूरत पर आरएएफ या पीएसी का सहयोग लेना पड़ सकता है।
एसएसपी ने बनाई योजना
फोर्स रवानगी के साथ एसएसपी स्तर से योजना तैयार की गई है। जिसके अनुसार कुछ ड्यूटियों में कटौती तय की गई है, जिनमें जेल से दीवानी हवालात ड्यूटी, सुरक्षा ड्यूटी, केजीएस ड्यूटी व अन्य कुछ ऐसे स्थानों पर लगने वाली ड्यूटी कम की गई हैं, जिनकी नजरी निगरानी से ही काम हो सकता है। साथ में संवेदनशील बिंदुओं पर तैनात पीएसी व रिजर्व पीएसी को नजरी निगरानी के टिप्स दिए गए हैं। वहीं थाना प्रभारियों से लेकर सभी अधिकारियों व खुद अपने स्तर पर तय किया गया है कि हर अधिकारी सुबह दस बजे अवश्य अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करेगा और लोगों से संपर्क सामंजस्य बनाकर रखेगा। छोटे बड़े अपराध की सूचना पर थाना प्रभारी और जरूरत पर अन्य बड़े अधिकारी हर हाल में तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। इस तरह काफी कुछ नियंत्रित रहेगा। रात में थाना प्रभारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अधिक सक्रिय रहने की हिदायत दी गई है। एसएसपी ने बताया कि फोर्स रवाना होने से शेष बल पर अधिक जिम्मेदारी रहेगी। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
टिप्स देकर और झंडी दिखाकर रवाना किया पुलिस बल
अलीगढ़। अपने जनपद के बाद दूसरे जनपदों में चुनाव के लिए जिले से 148 दरोगा, 1109 सिपाही 28 टुकड़ियों में शुक्रवार को पुलिस लाइन से रवाना किए गए। इस दौरान एसएसपी ने ब्रीफ मीटिंग के बाद उन्हें हरी झंडी दिखाकर भेजा। ब्रीफ मीटिंग में कहा गया कि अपने जिले में जिस तरह से आप लोगों ने मतदान कराया है। उसके लिए बधाई के पात्र हैं। इसी तरह अगले जनपदों में मतदान कराना है। अपने जिले से पुलिस बल को सबसे पहले संभल, औरैया, फिर हरदोई, सुल्तानपुर, बलिया व जौनपुर में मतदान कराना है। इस दौरान कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखने व उनके सुरक्षा संसाधनों की किट भी दी गई। इस मौके पर एसपी यातायात व सीओ प्रथम भी मौजूद रहे।