फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Security beefed up at AMU due to fear of terrorist threat

AMU: यूनिवर्सिटी सहित देश के सभी विश्वविद्यालयों को आतंकी खतरे का अंदेशा, बढ़ाई सुरक्षा, चेकिंग के बाद एंट्री

Tue, 22 Jul 2025 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 10:31 AM IST
सार

18 जुलाई को दिल्ली के 45 स्कूल-कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई थी। इसके बाद शैक्षणिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गईं। अब शिक्षा मंत्रालय से एएमयू को भी एक पत्र आया है, जिसमें एएमयू के साथ ही देश की सभी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Security beefed up at AMU due to fear of terrorist threat
बाब-ए-सैयद पर तैनात एएमयू सुरक्षा कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित देश के सभी विश्वविद्यालयों को आतंकी खतरा जताते हुए बेहतर सुरक्षा प्रबंध करने को पत्र जारी किया है। ई-मेल के जरिये इस तरह का पत्र एएमयू कुलपति को भी मिला है। इसके बाद इंतजामिया हरकत में आ गई है। 21 जुलाई शाम से परिसर में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के साथ-साथ चेकिंग शुरू कर दी गई है। एएमयू के तीनों प्रवेश द्वारों से आने जाने वालों व वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।

विज्ञापन

एएमयू
18 जुलाई को दिल्ली के 45 स्कूल-कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई थी। इसके बाद शैक्षणिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गईं। अब शिक्षा मंत्रालय से एएमयू को भी एक पत्र आया है, जिसमें एएमयू के साथ ही देश की सभी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है। यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद, शताब्दी द्वार, डेंटल कॉलेज पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय से कुलपति को ई-मेल आया है, जिसमें यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही गई है। इसके बाद यूनिवर्सिटी के सभी प्रवेश द्वारों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले लोगों और उनके वाहनों की चेकिंग की जा रही है। -प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू को जो भी मेल आया है। उस संबंध में एएमयू के अधिकारियों से बात कर जरूरत के अनुसार सुरक्षा समन्वय बनाया जाएगा। अभी एएमयू ने हमसे इस तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

पत्र में दिए गए इस तरह के सुझाव

देश के सभी कुलपतियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा किए गए खतरे के आकलन के अनुसार कुछ आतंकी समूह स्थानीय स्लीपर सेल की मदद से उच्च शिक्षण संस्थानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर तोडफ़ोड़ और आतंकवादी गतिविधियां कर सकते हैं। जो रणनीतिक रूप से असुरक्षित हैं। इसके चलते सुरक्षा का प्रोटोकॉल मजबूत करें। पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लें। सुरक्षा नियमावली बनाकर कदम उठाए जाएं। अधिकारियों, कर्मचारियों को पहचान पत्र सहित प्रवेश दें। नियमित रूप से चेकिंग व अचानक चेकिंग व्यवस्था के समय प्रत्येक सामान की जांच की जाए। जहां संभव हो स्केनर लगाए जाएं। आने वालों की सामान की तलाशी भी लें। विशेष रूप से बैग या लिफाफों की जांच की जाए। संविदा वर्करों, ठेकेदारों आदि तक को तीन दिन के लिए पास जारी किए जाएं। अनाधिकृत प्रवेश पर रोक ल गाई जाए। पर्याप्त सुरक्षा गार्ड लगाए जाएं। 24 घंटे सीसीटीवी प्रबंध किए जाएं। आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहें।
एएमयू में चैकिंग
पहले से ये सुरक्षा इंतजाम
यूनिवर्सिटी में 350 सुरक्षाकर्मी हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी को 8 जनवरी 2025 की रात को एक बजे के बाद कुलपति और कुलसचिव समेत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 28 प्रशासनिक अधिकारियों को ईमेल भेजकर एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसमें कई जगह विस्फोटक पदार्थ रखने का उल्लेख था। साथ में दो लाख की मांग भी की गई थी। इसके बाद से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए थे। यह धमकी पूर्वांचल के युवक के नाम से आई थी। मगर उसकी जांच में सही पता नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed