{"_id":"5f9b0b098ebc3e9be04eb6fc","slug":"security-and-paramedical-system-in-medical-college-crumbles-aligarh-news-ali247531589","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा और पैरामेडिकल व्यवस्था छह घंटे तक चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा और पैरामेडिकल व्यवस्था छह घंटे तक चरमराई
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में संविदा पर काम कर रहे पैरामेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को कार्य छोड़ कर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में ठेका हासिल करने वाली एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत के बाद 6 घंटे बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
जेएन मेडिकल कॉलेज में डेढ़ सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी काम कर रहे हैं। इनका कहना है कि 4 महीने से वेतन नहीं मिला और अब जब दिए जाने की बात हो रही है तो आधा वेतन दे रहे हैं। जबकि महामारी के काल में इनको भी कोरोना योद्धा का दर्जा दिया गया था। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी इन सुरक्षाकर्मियों को जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की है। सुरक्षाकर्मी बिलाल ने बताया कि उन्हें पिछले 4 माह से वेतन नहीं मिला है। अब जो कांट्रैक्ट की नई शर्तें बताई जा रही हैं उसमें वेतन को आधा कर देने की बात कही जा रही है। उन्होंने पूरी महामारी काल के दौरान मेडिकल कॉलेज के अन्य सामान्य कर्मचारियों की तरह ही काम किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उनके जैसे कर्मचारियों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। अपनी मांगों के संबंध में उन्होंने मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिख दिया है। इन सुरक्षाकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ के समर्थन में आरडीए केे अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक नेे भी कहा कि इनको इनका हक मिलना चाहिए।
जेएन मेडिकल कॉलेज में जो सुरक्षाकर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ वेतन की मांग करके काम नहीं कर रहे थे, उनका यूनिवर्सिटी से कोई लेना देना नहीं है। लखनऊ की एक एजेंसी के द्वारा उनको ठेके पर लिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा एजेंसी को नियमित भुगतान किया जा रहा है। कर्मचारियों ने एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद वह काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
- प्रो. शाफे किदवई, एमआईसी, जनसंपर्क कार्यालय, एएमयू
प्रदर्शनकारियों के साथ आए समाजवादी पार्टी के नेता
मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर संविदा पर काम कर रहे पैरामेडिकल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के प्रदर्शन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता भी पहुंच गए। सपा नेता आसिफ काब्दी ने प्रदर्शन कर रहे स्टाफ को भरोसा दिलाया कि वह अपनी मांगों को लिखित में दें। उन्होंने कहा कि इन स्टाफ का वेतन चाहे विश्वविद्यालय प्रशासन दे या ठेका लेने वाली कंपनी, 72 घंटे का समय इनकी ओर से दे दिया गया है। इसके बाद भी अगर इनको वेतन नहीं मिला और अन्य मांग नहीं मानी गई तो फिर पार्टी इनके साथ आंदोलन में शामिल हो जाएगी।