फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sector scheme implemented in the district; 110 officers deployed across 22 sectors

कांवड़ यात्रा : जिले में सेक्टर स्कीम लागू, 22 सेक्टरों में 110 अफसर तैनात

Thu, 30 Jul 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sector scheme implemented in the district; 110 officers deployed across 22 sectors
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को 22 सेक्टरों में विभाजित कर सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। इस बार 110 अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


प्रशासन ने पहली बार सेक्टर स्कीम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विद्युत विभाग, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को भी शामिल किया है। प्रत्येक सेक्टर में संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने कार्यों की निगरानी करेंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, सीओ और तीन मजिस्ट्रेटों को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जिले में अधिकांश श्रद्धालु रामघाट और सांकरा गंगा घाट से जल लेकर बिजौली के प्राचीन शिव मंदिर, अतरौली के बड़े महादेव, अलीगढ़ के अचलेश्वर और खेरेश्वर महादेव मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रमुख कांवड़ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन का दावा है कि कांवड़ मार्गों और प्रमुख शिवालयों के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली के खंभों को सुरक्षित किया गया है, ताकि करंट उतरने जैसी घटनाओं से बचाव हो सके। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।


एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए जिले को 22 सेक्टरों में बांटकर सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed