फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sector scheme implemented in Aligarh from January 21 regarding Pran Pratistha

Aligarh News: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 21 जनवरी से सेक्टर स्कीम लागू, तीन दिन पीएसी-आरएएफ रहेगी तैनात

Sat, 20 Jan 2024 09:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 09:23 PM IST
सार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए अलीगढ़ शहर में 21 जनवरी से सेक्टर स्कीम लागू की जा रही है। 20 जनवरी शाम से ही पीएसी व आरएएफ तैनात कर दी गई है। साथ में सौ से अधिक संवेदनशील प्वाइंटों पर पिकैट लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों, सोशल मीडिया आदि के जरिये निगरानी रखी जा रही है। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व आउट स्कर्ट के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Sector scheme implemented in Aligarh from January 21 regarding Pran Pratistha
शहर में सुरक्षा व्यवस्था की गई सुदृढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन या उससे पहले शहर में अमन कायम रहे, इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 20 जनवरी से शहर में एक कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ की आमद हो गई है। वहीं 21 जनवरी से सेक्टर स्कीम लागू कर शहर को नौ सेक्टरों में बांट दिया जाएगा। इसके तहत सभी सेक्टरों में मजिस्ट्रेट पुलिस प्रभारी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में नजर रखेंगे। इसके अलावा शहर में सौ करीब प्वाइंट ऐसे बनाए गए हैं, जिन्हें संवेदनशील श्रेणी में रखकर पुलिस पिकैट लगाई गई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार शहर में 20 जनवरी शाम से ही पीएसी व आरएएफ तैनात कर दी गई है। साथ में सौ से अधिक संवेदनशील प्वाइंटों पर पिकैट लगाई गई है। 21 जनवरी से सेक्टर स्कीम व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों, सोशल मीडिया आदि के जरिये निगरानी रखी जा रही है। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व आउट स्कर्ट के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। किसी भी तरह की हरकत, अफवाह या अराजकता पर तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन


सेक्टर स्कीम में ये रहेगी निगरानी
सेक्टर स्कीम के तहत एक मजिस्ट्रेट व एक प्रभारी पुलिस अधिकारी को जिम्मा दिया जाता है। ये अपने अपने सेक्टर में भ्रमण शील रहते हैं। पुलिस व्यवस्था पर नजर रखने के साथ साथ लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। ये राउंड द क्लाक 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। इस दौरान इनसे जुड़े क्षेत्र में किसी भी गड़बड़ी पर पहुंचकर वहां की स्थिति को समझना, संभालना, भांपना आदि इनके जिम्मे रहता है। कैसे हालात बने, कैसे निपटेंगे, किसे बुलाने की जरूरत है और क्या कदम उठाना है। इस पर ध्यान रखना होता है। ये संबंधित क्षेत्र के लोगों से भी संवाद रखते हैं और जानकारियां भी जुटाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है जोन-सेक्टर व्यवस्था

  • शहर के तीनों सर्किलों को जोन के रूप में बांटा गया
  • शहर के सभी नौ थानों को सेक्टर के रूप में बांटा है
  • जोन पर सिटी मजिस्ट्रेट व एसीएम प्रभारी बनाए गए
  • सेक्टरों पर विभिन्न महकमों के अधिकारी प्रभारी बनाए 
  • प्रत्येक अधिकारी के साथ एक पुलिस अधिकारी भी

 

अलीगढ़ जनपद चूंकि पहले से संवेदनशील श्रेणी में शामिल है। इसलिए विशेष नजर रखी जा रही है। 21 जनवरी से पुलिस ड्यूटी लगाने को कहा गया है। चेकिंग व निगरानी जारी है। अतिरिक्त पुलिस बल दे दिया गया है। बाकी हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।-शलभ माथुर, आईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed