फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Second victim in AMU blackmailing scandal

ब्लैकमेलिंग कांड : बरौला का युवक पहुंचा थाने, बोला...मुझे भी एएमयू बुलाया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

Sun, 13 Sep 2026 10:42 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 13 Sep 2026 10:42 AM IST
सार

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे एएमयू के वीएम हॉल में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया। मोबाइल छीनकर मारपीट की। इसके बाद ब्लैकमेल कर 60,000 रुपये वसूले।

विज्ञापन
Second victim in AMU blackmailing scandal
वीएम हॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एएमयू के बीबीए छात्र शहजिल शान खान और अन्य चार आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एएमयू कर्मचारी के बेटे के बाद अब बरौला जाफराबाद निवासी एक अन्य पीड़ित ने सामने आकर आरोपियों के खिलाफ बन्ना देवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एफआईआर में पीड़ित ने शहजिल, भोला उर्फ उबैर, मन्नान, ऑगी और एक अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे एएमयू के वीएम हॉल में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया। मोबाइल छीनकर मारपीट की। इसके बाद ब्लैकमेल कर 60,000 रुपये वसूले। एक बार रुपये लेने के बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी लगातार पैसों की मांग करते रहे। इससे वह मानसिक तनाव में आ गया। जब जानकारी मिली की आरोपियों के खिलाफ एफआईआर हुई है तो उसने भी हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed