फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seats are not being filled in sewing, computer and beauty related trades.

Aligarh News: सिलाई, कंप्यूटर व सौंदर्य संबंधी ट्रेडों में नहीं भर रहीं सीटें

Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Seats are not being filled in sewing, computer and beauty related trades.
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिकंदराराऊ में इस बार भी सिलाई, कंप्यूटर और सौंदर्य संबंधी ट्रेडों की सीटें भरना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि छह बार काउंसिलिंग होने के बाद भी इन तीनों ट्रेडों में आधे से अधिक सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के शिक्षकों का कहना है कि युवाओं में अब पारंपरिक और कम आय वाले ट्रेडों के बजाय तकनीकी और रोजगारपरक ट्रेडों की ओर अधिक रुझान बढ़ा है। इलेक्ट्रिकल, फिटर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डिंग जैसे ट्रेडों में सीटें लगभग पूरी भर जाती हैं, जबकि कंप्यूटर एडेड एंब्राइडरी, स्विंग (सिलाई) और सौंदर्य जैसे कोर्स युवाओं को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे कई कारण हैं। पहला इन ट्रेडों से रोजगार की संभावनाएं सीमित हैं और निजी क्षेत्र में भी प्रतिस्पर्धा अधिक है। दूसरा युवाओं की सोच अब आईटीआई से सीधे नौकरी पाने पर केंद्रित हो गई है, जबकि इन ट्रेडों से स्वरोजगार की संभावनाएं तो हैं, लेकिन पर्याप्त जागरूकता और प्रोत्साहन की कमी से विद्यार्थी इनकी ओर कदम बढ़ाने से बचते हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य रोहिताश ने बताया कि पिछले कई सालों से इन तीनों ट्रेडों में प्रवेश की स्थिति कमजोर बनी हुई है। अब 30 सितंबर तक सीटें भरने की अंतिम तिथि दी गई है। कमजोर ट्रेड को हटाए जाने के लिए जरूरी है कि तीन साल तक उस ट्रेड में 50 फीसदी से कम प्रवेश हों, लेकिन अभी तक इनमें प्रवेश का अनुपात 50 फीसदी से ऊपर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed