फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Searching for clues in Aligarh and Tihar connection

अलीगढ़ और तिहाड़ कनेक्शन में खोजे जा रहे सुराग

Mon, 11 Apr 2016 01:40 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
तंजील अहमद हत्याकांड के बाद से चर्चाओं में आए आलमगीर हत्याकांड में 50 हजार के इनामी मुनीर मेहताब की सरगर्मी से तलाश जारी है। उसकी तलाश में लगी पुलिस टीमों ने स्थानीय इनपुट के आधार पर बटला के साथ-साथ तिहाड़ जेल पर भी निगरानी बढ़ा दी है। इसके पीछे वजह है कि मुनीर के साथी रहे सद्दाम के दो भाई यासिर-फहद तिहाड़ जेल में ही निरुद्ध हैं।
विज्ञापन

बता दें कि फरवरी 2015 में जब सिपाही की हत्या कर पिस्टल लूटी गई तो उस समय पुलिस ने शक जताया था कि यह हत्या सद्दाम ने मुनीर के साथ मिलकर की है। बाद में मुनीर ने सद्दाम से पिस्टल न मिलने पर उसे मार डाला। मगर इस तथ्य पर पुलिस साक्ष्य नहीं जुटा पाई। मगर अब मुनीर की तलाश के बीच तिहाड़ जेल पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यासिर फहद के मुलाकातियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं कोई क्लू मिल जाए। क्योंकि मुनीर लगातार दिल्ली में फरारी काट रहा है। उसके नेपाल भागने का भी अंदेशा है। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन

इन दिनों अताउल्लाह तो नहीं शरणदाता
पुलिस इस समय मुनीर की तलाश में हर दिशा में काम कर रही है। इसी प्रक्रिया के तहत पश्चिमी बंगाल और बिहार के साथ नेपाल की ओर पुलिस की टीमें नजर गढ़ाए हुए हैं। अंदेशा है कि कहीं चंपारण निवासी अताउल्लाह ने उसे कहीं ठिकाना तो नहीं मुहैया कराया। इसके लिए अताउल्लाह से जुड़े कनेक्शनों पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed