फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Search of accused's arms license

कारोबारी पर हमला करने वाले आरोपियों के शस्त्र लाइसेंसों की खोज

Sat, 16 Jan 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Search of accused's arms license
महानगर के आगरा रोड इलाके के नामचीन कारोबारी की गाड़ी पर इरादतन अपनी थार से हमले के आरोपियों पर पुलिस स्तर से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हालांकि अभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मगर पुलिस उनके नाम के शस्त्र लाइसेंसों को भी देख रही है। जिनके पास शस्त्र लाइसेंस होंगे। इसे लेकर मडराक पुलिस ने एक आरोपी के घर में शस्त्र लाइसेंस होने संबंधी जानकारी उनके मूल थाने सिविल लाइंस को भेजी है।
विज्ञापन

मडराक में दर्ज कारोबारी पर हमले के मुकदमे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के दो बेटे क्रमश: जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी व कार्तिक के अलावा शोभांस व मोंटी आरोपी हैं। इनमें शोभांस के नाम शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी मिली थी। एसओ मडराक राजीव कुमार के अनुसार शोभांस के नाम से लाइसेंस की जानकारी मिली थी। मगर पता चला है कि लाइसेंस उनकी मां के नाम है। इस संबंध में रिपोर्ट उनके मूल थाने सिविल लाइंस को भेज दी गई है। अब अधिकारियों के स्तर से अग्रिम निर्णय होगा। वहीं एक-दो दिन में फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed