फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SDM of Yamuna Expressway expressed regret for misbehaving with the farmer

Aligarh News: किसान से अभद्रता पर यमुना एक्सप्रेस-वे की एसडीएम ने जताया खेद

Tue, 10 Jun 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 10 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
SDM of Yamuna Expressway expressed regret for misbehaving with the farmer
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टप्पल क्षेत्र में बुलडोजर से हुई कॉलोनी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान किसान से दुर्व्यवहार के मामले में सोमवार को समझौता हो गया। थाने में हुई बैठक में एक्सप्रेस-वे की एसडीएम ने किसानों से खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन




टप्पल क्षेत्र में गत 22 मई को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार ने नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक अवैध और अनाधिकृत कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था। किसानों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी की थी। इस दौरान संजय प्रधान निवासी ग्राम हरजीगढ़ी ने ओएसडी पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन




इसके बाद 23 मई को पुलिस को अधिकारी पर कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया। बाद में किसानों की महापंचायत हुई, जिसमे किसानों ने आठ जून तक कार्रवाई का समय दिया था। इस दौरान पीड़ित किसान संजय ने पत्नी-बच्चों सहित थाने के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी की एसडीएम रेणुका दीक्षित की अगुवाई में थाना परिसर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम रेणुका दीक्षित ने किसानों से खेद व्यक्त कर मामले को शांत कराया। पीड़ित संजय प्रधान ने बताया कि बताया कि ओएसडी के प्रतिनिधि व पत्र द्वारा माफी मांगने पर संतुष्ट होकर अपनी शिकायत पत्र वापस ले लिया है। विनय कुमार उर्फ बीनू प्रधान ने बताया कि इस मामले में माफी मांगने पर समझौता हो गया है।




संजय प्रधान ने जो आत्मदाह की घोषणा की थी, उसे लेकर एसएचओ ने मीटिंग बुलाई, जिसमें मैं और अन्य लोग आए। हमारा मामला सुलट गया है, उन्होंने अपनी घोषणा वापस ले ली है, उनके साथ उस दिन जो घटना हुई थी, उसके लिए हमारा सारा स्टाफ सहित जितने लोग थे उसके लिए खेदजनक हैं।
रेणुका दीक्षित एसडीएम यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed