फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rashtriya Kisan Majdoor Union strike ends

Aligarh News: दूसरे दिन तीन बजे के बाद पहुंची एसडीएम, तब समाप्त हुआ धरना

Sun, 05 Jan 2025 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2025 01:16 AM IST
सार

राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता 3 जनवरी को टप्पल ब्लॉक पहुंचे थे, लेकिन कोई ज्ञापन लेने नहीं आया, जिस पर नाराज होकर देर शाम धरने पर बैठ गए थे। कंपकंपाती ठंड में 3 जनवरी की रात और 4 जनवरी को दिन भर वह धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन
Rashtriya Kisan Majdoor Union strike ends
ज्ञापन लेते हुए एसडीएम खैर महिमा राजपूत - फोटो : संवाद

विस्तार

4 जनवरी को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एसडीएम खैर महिमा राजपूत टप्पल ब्लॉक पहुंचीं और ज्ञापन लिया, तब राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हुआ। यह कार्यकर्ता 3 जनवरी को टप्पल ब्लॉक पहुंचे थे, लेकिन कोई ज्ञापन लेने नहीं आया, जिस पर नाराज होकर देर शाम धरने पर बैठ गए थे। कंपकंपाती ठंड में 3 जनवरी की रात और 4 जनवरी को दिन भर वह धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी के साथ नायब तहसीलदार अजेंद्र तोमर, बीडीओ अरविंद त्यागी, ब्लॉक प्रमुख के पति ऋषिपाल सिंह, टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार मौजूद रहे। एसडीएम ने राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं की मांगें सुनीं और कुछ मांगों का तत्काल निस्तारण कराया। अन्य के जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश अत्री ने बताया कि छुट्टा गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने, राशन कार्ड बनवाए जाने, बिजली की समस्या, दिव्यांग पेंशन, खतौनी में गड़बड़ी सही कराने सहित टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित होटलों को बंद कराने की मांग ज्ञापन के जरिये की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चेतराम सिंह, चौ. दर्याब सिंह, चौ. मुकेश कुमार, प्रवीण अत्री, प्रदीप चौधरी, इस्लाम सैफी, रामगोपाल, जयपाल, उमेश कुमार, नेत्रपाल, जाकिर, नईम, जयप्रकाश, शाबिर, ईशा, हनीफ, बशीर, उमर शेर, जावेद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed