फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scorpio hits car, Additional Commissioner GST injured

Aligarh News: स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, एडिशनल कमिश्नर जीएसटी घायल

Sun, 30 Jun 2024 05:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Scorpio hits car, Additional Commissioner GST injured
स्कॉर्पियो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई सहायक आयुक्त (जीएसटी) की कार।  संवाद - फोटो : Samvad
तालानगरी में शनिवार दोपहर हरदुआगंज जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर को फलांग कर दूसरी ओर से अलीगढ़ जा रही कार से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सहायक आयुक्त (जीएसटी) और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर टायर फटने पर वह रुक गई। इसके बाद स्कोर्पियो चालक भाग गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन




तालानगरी क्षेत्र की रसिक टावर सोसायटी में रहने वाले मयंक सिंघल अलीगढ़ जीएसटी कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह अपनी कार से सहायक आयुक्त आशुतोष कुमार के साथ जैसे ही रामघाट रोड से अलीगढ़ की ओर बढ़े। इसी दौरान विपरीत दिशा से हरदुआगंज जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को फलांगकर उनकी कार से जा भिड़ी।
विज्ञापन





इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे मयंक सिंघल और उनके साथी आशुतोष कुमार घायल हो गए। आननफानन में राहगीरों ने उन्हें कार से निकालकर टेंपो से अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक रॉयल होम्स कॉलोनी की ओर भागा लेकिन कुछ दूर जाकर ही उसका अगला टायर फट गया। जिसके बाद चालक स्कोर्पियो छोड़कर पैदल भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। स्कॉर्पियो चालक की पहचान हरदुआगंज कस्बे के ही हरिओम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed