{"_id":"64501435fc5849ed4f0cd3a4","slug":"scooty-rider-shot-police-considered-suspect-aligarh-news-c-2-ali1009-106925-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूटी सवार को गोली मारी, पुलिस ने माना संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूटी सवार को गोली मारी, पुलिस ने माना संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की बापूधाम कालोनी के पास रविवार देर रात स्कूटी सवार युवक को गोली मारने की घटना हुई है। हालांकि गोली कोहनी को छूते हुए निकल गई और रंजिश में तीन लोगों पर आरोप लगा है। मगर पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। जिन लोगों पर आरोप है, उनकी घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं पाई गई है।
बापूधाम कालोनी के मनोज उर्फ महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रात 11 बजे वे स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार तीन लोगों ने पीछा कर कालोनी के मोड़ पर पीछे से गोली मार दी। इस दौरान उसकी कोहनी को रगड़ते हुए गोली चली गई। जख्मी मनोज को पहले जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस मामले में आरोप है कि पहले से रंजिश चल रही है। पूर्व में भी यह लोग हमला कर चुके हैं। इसी क्रम में यह हमला हुआ है। वहीं मेडिकल जांच में गोली पीछे के बजाय सामने से लगना पाया गया है।
साथ में पुसिल का कहना है कि इस घटना की पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बजाय सीधे चौकी पर जाकर सूचना दी गई। जांच में आरोपियों में से एक की लोकेशन शादी में, दूसरे की मुरैना मध्य प्रदेश व तीसरे की घर के पास मिली है। मनोज पर पहले से छेडख़ानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। इसके मामले में विशेषज्ञ राय के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।